बीकानेर के सरकारी समाचार

बीकानेर के सरकारी समाचार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • गाँव-गाँव में ‘ग्राम’ और सरकारी योजनाओं का प्रचार करेंगे रथ, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हरी झंडी दिखा बीकानेर से किया रवाना
  • पंद्रह दिन चलेगा ग्राम रथ अभियान, पहले दिन 26 ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे रथ

बीकानेर, 28 अप्रैल। ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को सरकार की योजनाओं से रूबरू करवाने तथा 23 से 25 मई तक जयपुर में होने वाले ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से पंद्रह दिवसीय ग्राम रथ अभियान मंगलवार को शुरू हुआ। कलेक्ट्रेट परिसर से खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, जिला कलेक्टर निशांत जैन और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जिले की पांचों ग्रामीण विधानसभाओं के लिए एक-एक ग्राम रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कच्छी घोड़ी और मशक वादकों ने लोक धुनों की सुमधुर स्वरलहरियां बिखेरी। पहले दिन यह रथ 26 ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर ‘ग्राम’ का आयोजन हो रहा है।यह किसानों के लिए बड़ा आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि ग्राम रथ अभियान के माध्यम से राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा, जिससे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार किया जा सके।

pop ronak

बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, इसके मद्देनजर सतत प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राम रथ इसी श्रृंखला की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि ‘ग्राम’ के माध्यम से किसानों को खेती की नई और अत्याधुनिक तकनीकों की जानकारी मिलेगी।

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव कृषि और कृषक कल्याण को प्राथमिकता दी है। वहीं, प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा किसानों को समृद्ध और खुशहाल बनाने की दिशा में सतत कार्य कर रहे हैं।

जिला कलेक्टर निशांत जैन ने 15 दिनों तक चलने वाले अभियान का कार्यक्रम निर्धारित करते हुए सभी अधिकारियों को इसके अनुसार गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह रथ प्रतिदिन औसतन पांच ग्राम पंचायतों में पहुंचेंगे। रथों के साथ कला जत्था भी रहेगा, जो योजनाओं को रोचक तरीके से प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान अभियान से जुड़े 13 विभागों की योजनाओं से संबंधित सामग्री का वितरण भी किया जाएगा। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी को अभियान का नोडल अधिकारी तथा विधानसभा स्तर पर उपखंड अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने कहा कि रथों की सुरक्षा से जुड़े पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। प्रत्येक रथ के साथ दो कांस्टेबल तैनात रहेंगे। रात्रि में इन्हें प्राथमिकता से पुलिस थानों अथवा चौकी पर सुरक्षित रखा जाएगा।

इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव, उपखंड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना, जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक श्री हरि शंकर आचार्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
========
दिनेश चूरा बने स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कोषाधिकारी

बीकानेर, 28 अप्रैल। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कोषाधिकारी का पदभार मंगलवार को श्री दिनेश चूरा ने संभाला। कुलगुरु डॉ. राजेंद्र बाबू दुबे के निर्देशानुसार पदभार संभालने के पश्चात चूरा ने विश्वविद्यालय के कोष कार्यालय से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कुलगुरु के ओएसडी विपिन लढ्ढा, निजी सचिव एस के व्यास सहित अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने चूरा को बधाई दी।
=========
केंपस प्लेसमेंट शिविर आयोजित, 66 युवाओं का हुआ प्रारंभिक चयन

बीकानेर, 28 अप्रैल। उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट शिविर मंगलवार को कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ। शिविर के दौरान छह कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान 350 युवाओं ने भागीदारी निभाई। इनमें से 66 का प्रारम्भिक चयन किया गया। उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के उप निदेशक हरगोबिंद मित्तल ने बताया कि ओरिक मोटर्स द्वारा एक, डीमार्ट द्वारा 24, बेबी हट द्वारा 12, कनिष्क ज्वेलर्स द्वारा 3, येलो फास्ट द्वारा पांच और ग्रीन साइन रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड द्वारा 21 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया। इस दौरान जिला रोजगार अधिकारी चौधरी दिनेश कुमार सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।
======
उपखंड कोलायत में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण: बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थित, कई कार्यालयों पर मिले ताले

बीकानेर, 28 अप्रैल। राजस्थान सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय (निरीक्षण) विभाग के निर्देशानुसार मंगलवार को जिले के उपखंड कोलायत स्थित विभिन्न राजकीय कार्यालयों एवं विभागों का राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण शासन उप सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक (निरीक्षण) श्री सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित दल द्वारा प्रातः 9:50 बजे किया गया। निरीक्षण दल में सहायक शासन सचिव श्री राम स्वरूप विश्नोई,अनुभाग अधिकारी श्री महेन्द्र कुमार सरावता सहायक अनुभागाधिकारी चेना राम भदाला, लिपिक ग्रेड-द्वितीय श्री वीर सिंह व श्री तरुण कुमार मीणा शामिल रहे।

शासन उप सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक (निरीक्षण) सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कोलायत के कुल 20 कार्यालयों की जांच की गई। इनमें राजपत्रित अधिकारियों के 22 पदों में से 9 अनुपस्थित पाए गए, जो 40.90 प्रतिशत है। वहीं, अराजपत्रित कर्मचारियों के 137 पदों में से 70 अनुपस्थित पाए गए, जो 51.09 प्रतिशत अनुपस्थिति दर्शाता है।

शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई कार्यालयों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय के मुख्य द्वार सहित सभी कक्षों पर ताले लगे पाए गए, जिससे उपस्थिति पंजिका का सत्यापन नहीं हो सका। अधिशासी अभियंता कार्यालय के समस्त कक्ष भी बंद मिले। जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता कार्यालय के दो कक्षों पर भी ताले लगे पाए गए। इसके अलावा, राजकीय कन्या महाविद्यालय, कोलायत का मुख्य द्वार भी सुबह 10:25 बजे बंद मिला। निरीक्षण दल द्वारा अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्च स्तर पर प्रस्तुत की जाएगी।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *