कोटगेट और सांखला फाटक अंडरपास के लिए जन-आंदोलन: हस्ताक्षर अभियान के पोस्टर और बैनर का विमोचन

कोटगेट और सांखला फाटक अंडरपास के लिए जन-आंदोलन: हस्ताक्षर अभियान के पोस्टर और बैनर का विमोचन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 07 मई। बीकानेर शहर की सबसे बड़ी समस्या ‘रेलवे फाटक’ के समाधान के लिए अब जनता ने सड़कों पर उतरने का मन बना लिया है। कोटगेट और सांखला फाटक पर स्वीकृत अंडरपास व अंडरब्रिज के निर्माण में हो रही देरी के खिलाफ जन-आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को शहरी परकोटे के आचार्य चौक में हस्ताक्षर अभियान के पैंपलेट और बैनर का विमोचन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कल कोटगेट पर चलेगा हस्ताक्षर अभियान
कार्यक्रम से जुड़े नितिन वत्सस ने बताया कि इस मुहीम को धार देने के लिए 8 मई 2026 को कोटगेट पर व्यापक स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। आज हुए विमोचन कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत, लोकनाट्य कलाकार दीनदयाल आचार्य, प्रदेश महासचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ, और वरिष्ठ अधिवक्ता हीरालाल हर्ष सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

pop ronak

सरकार और प्रशासन की मंशा पर सवाल
विमोचन के दौरान वक्ताओं ने वर्तमान सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाए:

यशपाल गहलोत (पूर्व जिलाध्यक्ष, कांग्रेस): उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने 35 करोड़ रुपये स्वीकृत कर कार्यादेश जारी कर दिया था, लेकिन भाजपा सरकार के समय में यह कार्य रुकने से लागत बढ़ गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता जाम में फंसती है और चंद लोगों के हित के लिए पूरे शहर का कार्य रोकना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से माननीय उच्च न्यायालय से भी जनहित में इस कार्य को गति देने का निवेदन किया जाएगा।

दीनदयाल आचार्य (लोक नाट्य कलाकार): उन्होंने कहा कि प्रशासन को अपने पावर का इस्तेमाल कर जनता की इस बरसों पुरानी पीड़ा को दूर करना चाहिए। यदि जल्द कार्य शुरू नहीं हुआ, तो शहरवासी सड़कों को जाम करने पर मजबूर होंगे।

हाजी जिया उर रहमान आरिफ: उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ लोगों के निजी तर्कों की खातिर संपूर्ण शहर को पीड़ा भुगतने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता। अब यह कार्य बिना देरी के शुरू होना चाहिए।

आमजन और अधिवक्ताओं का समर्थन
वरिष्ठ अधिवक्ता हीरालाल हर्ष ने कहा कि जब आम आदमी पीसने लगे, तो प्रशासन को अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग कर जनहित के कार्य पूर्ण करवाने चाहिए। शांतिलाल आचार्य और श्याम आचार्य ने भी परकोटे के भीतर रहने वाले लोगों की समस्याओं को साझा करते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की।

इस अवसर पर झवरलाल आचार्य, शिवकुमार आचार्य, जेठमल व्यास, एडवोकेट अनिल आचार्य, नवनीत आचार्य सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और प्रबुद्ध जन मौजूद थे।

 

sjps