राज्यपाल कटारिया ने रांका ट्रस्ट को ‘परोपकार पुरस्कार’ से नवाजा

राज्यपाल कटारिया ने रांका ट्रस्ट को 'परोपकार पुरस्कार' से नवाजा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर/चंडीगढ़, 08 मई। बीकानेर के रामलाल सूरज देवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की सामाजिक सेवाओं की गूंज अब पड़ोसी राज्य पंजाब में भी सुनाई दी है। पंजाब के राज्यपाल महामहिम गुलाबचंद कटारिया ने ट्रस्ट के निस्वार्थ सेवा कार्यों को देखते हुए उन्हें विशेष सम्मान से सम्मानित किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

चंडीगढ़ में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
चंडीगढ़ स्थित पंजाब लोक भवन में ‘वर्ल्ड रेड क्रॉस डे’ के अवसर पर एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस गौरवपूर्ण क्षण में रामलाल सूरज देवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से प्रतिनिधि पवन महनोत और रमेश भाटी ने राज्यपाल कटारिया के हाथों ‘परोपकार पुरस्कार’ ग्रहण किया। इस अवसर पर घनश्याम जाजड़ा भी साथ रहे। ट्रस्ट के प्रतिनिधि पवन महनोत ने राज्यपाल को ट्रस्ट द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों से अवगत कराया गया।

pop ronak

सेवा संकल्प की सराहना
राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने बीकानेर के इस ट्रस्ट द्वारा शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा और जीव-दया के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवाभावी संस्थान ही समाज की असली रीढ़ हैं। बीकानेर के किसी संस्थान का दूसरे राज्य में इस तरह सम्मानित होना शहर के लिए गौरव की बात है।

 

sjps