बीकानेर संभाग में हाई कोर्ट सर्किट बेंच, न्यायिक परिसर विस्तार और नए चैम्बर्स की मांग

बीकानेर संभाग में हाई कोर्ट सर्किट बेंच, न्यायिक परिसर विस्तार और नए चैम्बर्स की मांग
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • अभिभावक न्यायाधीश सुदेश बंसल का भव्य स्वागत

बीकानेर, 8 अगस्त। राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं बीकानेर न्यायालय के अभिभावक न्यायाधीश सुदेश बंसल के बीकानेर आगमन पर शनिवार सुबह सर्किट हाउस (राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र) में बीकानेर बार एसोसिएशन द्वारा शॉल, साफा व माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन ने बीकानेर संभाग में हाई कोर्ट की सर्किट बेंच गठित करने सहित अधिवक्ताओं व न्यायिक व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बार एसोसिएशन के सभापति रामकृष्णदास गुप्ता एवं अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बीकानेर संभाग में हाई कोर्ट सर्किट बेंच की स्थापना, न्यायिक परिसर के परिवर्द्धन (विस्तार) और अधिवक्ताओं के लिए नवीन चैम्बर्स निर्माण की अनुमति देने की पुरजोर मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2002 में सार्वजनिक निर्माण विभाग के तत्कालीन सचिव रामलुभाया की अध्यक्षता में हुई बैठक के निर्णयानुसार न्यायिक परिसर का विस्तार किया जाए तथा परिसर में बेहतर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

pop ronak

विशेष न्यायालयों के क्षेत्राधिकार विस्तार की मांग
अधिवक्ताओं ने बीकानेर में स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी अधिनियम (NDPS एक्ट, 1985) की विशेष कोर्ट के गठन का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। साथ ही मांग रखी कि मुख्यालय स्थित विशेष न्यायालयों के क्षेत्राधिकार को विस्तृत किया जाए। उपखंड स्तर पर दर्ज एनडीपीएस एवं अन्य विशेष मामलों का विचारण भी मुख्यालय के विशेष न्यायालयों को सौंपा जाए ताकि मुकदमों के निस्तारण में एकरूपता आए और देरी न हो। इसके अलावा, बीकानेर में वकीलों की संख्या 4000 से अधिक होने के चलते वर्तमान 72 चैम्बर्स के ऊपर नए चैम्बर्स निर्माण की अनुमति मांगी गई।

अभिभावक न्यायाधीश सुदेश बंसल ने बार एसोसिएशन की सभी मांगों व समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और अपने स्तर पर शीघ्र एवं सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में ये वरिष्ठ अधिवक्ता रहे मौजूद
स्वागत एवं ज्ञापन सौंपने के दौरान बार सभापति रामकृष्णदास गुप्ता, अध्यक्ष अजय पुरोहित, सचिव हेमंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष लेखराम धतरवाल, धर्मेंद्र वर्मा, मनीष गौड़, वरिष्ठ अधिवक्ता गणेश चौधरी, बच्छराज कोठारी, कर्ण सिंह तंवर, भागीरथ मान, रविकांत वर्मा, कुलदीप शर्मा, सुरेंद्र पाल शर्मा, मिलापचंद धतरवाल, भंवर बिश्नोई, हनुमान बिश्नोई, बजरंग छिंपा, मुखराम कूकणा, गणेश टाक, ताराचंद उपाध्याय, रामनिवास बिश्नोई, देवरंजन शर्मा, पवन व्यास, प्रशांत तंवर एवं जितेंद्र ढाल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

 

sjps
sesumo school