राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के अध्यक्ष ने किया बीकानेर के नवनिर्मित मेडिसिन विंग का अवलोकन

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के अध्यक्ष ने किया बीकानेर के नवनिर्मित मेडिसिन विंग का अवलोकन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

मूंधड़ा ट्रस्ट के सेवा कार्यों को बताया बेमिसाल

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 08 मई। बीकानेर के चिकित्सा इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के अध्यक्ष और राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अभिजीत चंद्रकांत सेठ ने शुक्रवार को श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नवनिर्मित मेडिसिन विंग का अवलोकन किया। 527 बेड की क्षमता वाला यह विंग अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है और जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा।

pop ronak

“दान की भावना की सभी हदें पार कीं” – डॉ. सेठ
अवलोकन के दौरान डॉ. अभिजीत चंद्रकांत सेठ भावुक नजर आए। उन्होंने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अपनी जन्मभूमि के प्रति ऐसा लगाव विरल है। डॉ. सेठ ने कहा “किसी व्यक्ति को अपनी कमाई का 100 करोड़ से भी ज्यादा हिस्सा जनहित में दान करते देखना आश्चर्यजनक और सुखद है। यह मेडिसिन विंग बीकानेर के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा और मूंधड़ा ट्रस्ट का नाम अमर कर देगा।”

उन्होंने आगे कहा कि जहां लोग स्वयं के हित में उलझे रहते हैं, वहीं भामाशाह कन्हैयालाल मूंधड़ा और उनके परिजनों ने समाज के प्रति इतना बड़ा उत्तरदायित्व निभाकर एक मिसाल पेश की है।

समाज का धन, समाज के काम: ट्रस्ट का संकल्प
मूंधड़ा ट्रस्ट के प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने ट्रस्टियों (कन्हैयालाल, देवकिशन, श्रीकिशन, द्वारकाप्रसाद एवं संतोष मूंधड़ा) की भावना को साझा करते हुए कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य शिक्षा और चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समाज से अर्जित धन को वापस समाज की सेवा में लगाना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यह अस्पताल सुरक्षा और साफ-सफाई के मामले में पूरे राजस्थान में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाएगा।

हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
पचीसिया ने जानकारी दी कि मेडिसिन विंग का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और इसे राज्य सरकार को समर्पित करने की औपचारिक प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। यह विंग पीबीएम अस्पताल के भार को कम करने और मरीजों को उच्च स्तरीय नि:शुल्क उपचार प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर पर गरिमामयी उपस्थिति
इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र वर्मा, पीबीएम अधीक्षक डॉ. बी. सी. घीया, डॉ. वीर बहादुर सिंह, डॉ. संजय कोचर, डॉ. विजय टूड्वाल, मंजूर अली और विनोद जोशी सहित अनेक गणमान्य चिकित्सक एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।