बीकानेर के सौम्य भेड़ा ने ओलंपियाड में गाड़ा झंडा

बीकानेर के सौम्य भेड़ा ने ओलंपियाड में गाड़ा झंडा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • राजस्थान में रहे प्रथम, इनाम में मिला लैपटॉप

बीकानेर, 08 मई। बीकानेर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का लोहा मनवाया है। भारतीय राष्ट्रीय प्रतिभा खोज ओलंपियाड (INTSO) 2025-26 में घड़सीसर मार्ग स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

लाखों विद्यार्थियों के बीच सौम्य ने मारी बाजी
विद्यालय के कक्षा नौवीं के छात्र सौम्य भेड़ा (चौधरी) ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित इस ओलंपियाड में राजस्थान राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 1 लाख 80 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस शानदार उपलब्धि के लिए सौम्य को ग्रैंड पुरस्कार के रूप में लैपटॉप प्रदान किया गया।
इसी विद्यालय के कक्षा पांचवीं के छात्र गौरांश ने भी अपनी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार जीतते हुए मोबाइल टैब का इनाम अपने नाम किया।

pop ronak

प्रतिभाओं का हुआ भव्य अभिनंदन
शुक्रवार को विद्यालय परिसर में दोनों मेधावी छात्रों और उनके अभिभावकों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ सर्जन डॉ. मनोहर दावा ने बच्चों की सफलता को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, डीन बसंत सर, रिंकू नेहरा और गुलजार कोहरी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सौम्य की माता एवं पी.बी.एम. नर्सिंग कॉलेज की व्याख्याता श्रीमती अनिता भेड़ा ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

क्या है INTSO ओलंपियाड?
स्कूल के डीन रिंकू नेहरा ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय प्रतिभा खोज ओलंपियाड (INTSO) कक्षा 3 से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शैक्षणिक मूल्यांकन मंच है।

मुख्य विषय: यह परीक्षा मुख्य रूप से गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और मानसिक योग्यता (Aptitude) पर केंद्रित होती है।

उद्देश्य: इसका लक्ष्य विद्यार्थियों में वैचारिक स्पष्टता, समस्या समाधान कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना है।

विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, शिक्षकों के सटीक मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग को दिया है।

sesumo school
sjps