NEET पेपर लीक मामले को लेकर बीकानेर में कल केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूँकेगी कांग्रेस

बीकानेर नगर निगम चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन  कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की सूची
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर, 12 मई। NEET 2026 परीक्षा में पेपर लीक के गंभीर आरोपों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, कल 13 मई, बुधवार को बीकानेर में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विरुद्ध बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कोटगेट पर होगा संयुक्त शक्ति प्रदर्शन
पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि बीकानेर शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन का कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे ऐतिहासिक कोटगेट पर रखा गया है।

pop ronak

सभी संगठनों को जुटने के निर्देश
कांग्रेस नेतृत्व ने इस प्रदर्शन को व्यापक बनाने के लिए जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं, पूर्व लोकसभा प्रत्याशियों, प्रदेश पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है। इस विरोध प्रदर्शन में निम्नलिखित संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है.
शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कार्यकारिणी। महिला कांग्रेस, सेवादल, इंटक (INTUC) और एनएसयूआई (NSUI)। सभी ब्लॉक, मंडल कांग्रेस और विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष। पार्षद, पूर्व पार्षद, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य।

पेपर लीक पर आक्रोश
कांग्रेस का आरोप है कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होने से लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में लटक गया है। पार्टी इस मामले में जवाबदेही तय करने और केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर पुतला दहन कर रही है। कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सभी संगठनों और कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में आवश्यक रूप से पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।