एमजीएसयू में डॉ. मेघना शर्मा के नेतृत्व में इतिहास विभाग ने किया नवनियुक्त कुलगुरु प्रो. बिश्नोई का अभिनंदन
एमजीएसयू में डॉ. मेघना शर्मा के नेतृत्व में इतिहास विभाग ने किया नवनियुक्त कुलगुरु प्रो. बिश्नोई का अभिनंदन



बीकानेर, 25 सितंबर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (MGSU) के नवनियुक्त कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई का इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा के नेतृत्व में पुष्पगुच्छ और पुस्तकें भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।


उल्लेखनीय है कि राजभवन से आदेश जारी होने के पश्चात शुक्रवार को कुलगुरु प्रो. बिश्नोई ने विश्वविद्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर इतिहास विभाग की अध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा ने उनसे शिष्टाचार भेंट की और उन्हें विभाग की शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों से विस्तृत रूप से अवगत कराया। साथ ही, डॉ. शर्मा ने कुलगुरु से उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय में लंबे समय से लंबित शिक्षकों की सीएएस (करियर एडवांसमेंट स्कीम) प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करवाने का विशेष आग्रह किया।


समारोह के दौरान अतिथि शिक्षक डॉ. मुकेश हर्ष द्वारा नवनियुक्त कुलगुरु को अपनी स्वलिखित पुस्तकों का सेट भेंट किया गया। अभिनंदन करने वाले प्रतिनिधिमंडल में डॉ. गोपाल व्यास, डॉ. संजना चौधरी, रिंकू जोशी, सुशीला बिश्नोई, भगवानदास सुथार एवं राम कुमार व्यास सहित विश्वविद्यालय के अनेक अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे।
