सीए विद्यार्थियों की दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस मंथन का शुभारंभ 14 जनवरी से

इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की बीकानेर ब्रांच द्वारा दो दिवसीय सीए स्टूडेंट की कॉन्फ्रेंस मंथन का आगाज
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 13 जनवरी। इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की बीकानेर ब्रांच द्वारा दो दिवसीय सीए स्टूडेंट की कॉन्फ्रेंस मंथन का आगाज 14 जनवरी को  रविंद्र रंगमंच में होगा। इस कांफ्रेंस में देश के नामी.गिरामी वक्ताओं द्वारा सीए विद्यार्थियों को संबोधित किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

देश के अलग.अलग कोनों से आए हुए सीए विद्यार्थी भी अलग.अलग सत्रों में अपने पेपर प्रजेंट करेंगे। ब्रांच अध्यक्ष सीए राहुल पच्चीसीया ने बताया पहले दिन प्रथम सत्र में सीए साक्षी जैन व प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर सीए विजय सारड़ा विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। दूसरे सत्र को देश के प्रख्यात स्पीकर मनीष पांडे द्वारा संबोधित किया जाएगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

बीकानेर ब्रांच के सीए विद्यार्थी संघ के अध्यक्ष सीए मुकेश शर्मा ने बताया बीकानेर के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है जब बीकानेर शहर में पहली बार सीए विद्यार्थियों को देश के नामी.गिरामी वक्ताओं के साथ अपने विचारों का आदान प्रदान करने का मौका मिलेगा जिससे निश्चित तौर पर बीकानेर व आसपास के सीए विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।

ब्रांच उपाध्यक्ष सीए जसवंत सिंह बैद ने बताया कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन के प्रथम सत्र को बीकाजी ग्रुप के उद्योगपति दीपक अग्रवाल द्वारा द्वारा संबोधित किया जाएगा।

कोषाध्यक्ष सीए अभय शर्मा ने बताया दूसरे सत्र को सीएस नेहा पटेल द्वारा संबोधित किया जाएगा। कार्यकारिणी सदस्य सीए अंकुश चोपड़ा ने बताया तीसरे सत्र को सीए शुभम केसवानी द्वारा संबोधित किया जाएगा। नियमित सत्रों में ज्ञान के आदान प्रदान के अलावा दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थी अपनी प्रस्तुतियां दर्शकों के समक्ष देंगें।

सचिव सीए हेतराम पूनिया ने बताया इस कॉन्फ्रेंस को सफल बनाने के लिए बीकानेर ब्रांच के सदस्य व विद्यार्थी पिछले दो महीनों से अथक प्रयास कर रहे हैं । इसी का परिणाम है कि इसमें 500 से अधिक सीए विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं वही देश के ख्यातिनाम सीए सदस्य भी ज्ञान के इस कॉन्फ्रेंस में अपने विचारों और ज्ञान का मंथन करेंगे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *