बीकानेर में चोरों का आतंक, सूने मकान का ताला तोड़कर 2.27 लाख का माल ले उड़े चोर

बीकानेर में चोरों का आतंक, सूने मकान का ताला तोड़कर 2.27 लाख का माल ले उड़े चोर
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 29 अक्टूबर। बीकानेर के मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाते हुए हजारों रुपए की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी गणेश (पुत्र गजुनाथराम प्रजापत, निवासी बंगलानगर, बीकानेर) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 26 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे से 2 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उनके सूने घर में सेंध लगाई। चोर घर के ताले तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चुराकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार चोरी गए कुल सामान और नकदी की कीमत करीब 2,27,000 रुपए है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ  बीएनएस 2023 की धारा 305(ए)व 331(4) में मुकदमा दर्ज कर उनकी धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026