बीकानेर में कल सुबह कई इलाकों में रहेगा पावर कट

बीकानेर के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को बिजली कटौती
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • विद्युत उपकरणों के रखरखाव के चलते बंद रहेगी बिजली, देखें शिड्यूल

बीकानेर, 17 मई। बीकानेर शहर में भीषण गर्मी के बीच विद्युत उपकरणों के आवश्यक रखरखाव और सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते कल विभिन्न रिहायशी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रखरखाव का यह कार्य सोमवार सुबह अलग-अलग चरणों में किया जाएगा, जिसके कारण संबंधित इलाकों में तय समय के लिए पावर कट रहेगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शिड्यूल के मुताबिक, सोमवार सुबह 7:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक पटेल नगर और सांखला प्रेस के आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी। इसके तुरंत बाद, दूसरे चरण में सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक वाटिका एनक्लेव, खाटूश्याम नगर, मरुधर नगर और मयूर विहार के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे इस समयावधि से पूर्व ही अपने पानी के स्टोरेज और अन्य जरूरी काम निपटा लें ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm
sjps