हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, इंद्रा कॉलोनी में आयोजित हुआ भव्य सर्टिफिकेट सेरेमनी कार्यक्रम

हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, इंद्रा कॉलोनी में आयोजित हुआ भव्य सर्टिफिकेट सेरेमनी कार्यक्रम
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 18 मई। इंद्रा कॉलोनी स्थित ‘वी. मेकओवर’ संस्थान में ब्यूटी पार्लर कोर्स के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर एक भव्य सर्टिफिकेट सेरेमनी (प्रमाण पत्र वितरण समारोह) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाज सेविका डॉ. अर्पिता गुप्ता उपस्थित रहीं। समारोह का मांगलिक शुभारंभ भगवान गणेश की वंदना के साथ किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. अर्पिता गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि यह अत्यंत गर्व का विषय है कि महिलाएं ब्यूटीशियन कोर्स की बारीकियां सीखकर न केवल आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास में भी सकारात्मक बदलाव आ रहा है। उन्होंने स्वरोजगार की दिशा में महिलाओं के बढ़ते कदमों की सराहना की।

pop ronak

संस्थान की निदेशका विजयलक्ष्मी ने बताया कि वी. मेकओवर में ब्यूटी पार्लर कोर्स के अंतर्गत त्वचा की देखभाल (स्किन केयर), बालों की स्टाइलिंग और मेकअप से संबंधित बेसिक से लेकर एडवांस तकनीकों का गहन प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संस्थान में प्रैक्टिकल के साथ-साथ थ्योरी कक्षाएं और परीक्षाएं भी आयोजित की जाती हैं, जिससे छात्राएं काम के पीछे छिपे विज्ञान और तकनीकी पक्ष को भी गहराई से समझ सकें।

समारोह के दौरान डॉ. अर्पिता गुप्ता ने मेधावी छात्राओं गायत्री, यशोदा, अफराज, मनीषा, भूमिका, लाडो, प्रियंका, रेखा एवं निशा को उनकी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इसी क्रम में, गायत्री और यशोदा को उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए ‘बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड’ से नवाजा गया। कार्यक्रम में डांसर रोहित ने अपनी शानदार प्रस्तुति से उपस्थित जनों का मन मोह लिया। आयोजन को सफल बनाने में ओमप्रकाश गहलोत, नव्या, भावना, ईशु और वीडियोग्राफर अजय का विशेष सहयोग रहा।

sesumo school
sjps