शोधार्थी सुनीता मौर्य को मिली डॉक्टरेट की उपाधि, यूजीसी केयर जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं चार रिसर्च पेपर

शोधार्थी सुनीता मौर्य को मिली डॉक्टरेट की उपाधि, यूजीसी केयर जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं चार रिसर्च पेपर
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 18 मई। आरएनबी ग्लोबल विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा राजनीति विज्ञान विभाग की शोधार्थी सुनीता मौर्य को पीएचडी (डॉक्टरेट) की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना यह शोध कार्य “गाँधी दर्शन के परिप्रेक्ष्य में राजनीति में आध्यात्मिकता: एक आलोचनात्मक अध्ययन” विषय पर सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। सुनीता मौर्य ने यह महत्वपूर्ण शोध कार्य आरएनबी ग्लोबल विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अफरोज अहमद के कुशल निर्देशन में संपन्न किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शोध अवधि के दौरान सुनीता मौर्य की शैक्षणिक प्रतिभा का प्रदर्शन उनके शोध पत्रों में भी देखने को मिला, जहां उनके चार शोध पत्र (रिसर्च पेपर) प्रतिष्ठित यूजीसी केयर जर्नल्स (UGC CARE Journals) और पीयर रिव्यूड जर्नल्स में प्रकाशित हुए हैं। इस उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धि और पीएचडी की डिग्री अवार्ड होने पर आरएनबी ग्लोबल विश्वविद्यालय के सभी संकाय सदस्यों व प्रबुद्धजनों ने उन्हें बधाई दी है।

pop ronak

सुनीता मौर्य को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर उनके परिवार में भी भारी हर्ष का माहौल है। उनके पिता श्री हरिनारायण मौर्य (सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो – ACB) एवं उनके पति डॉ. सत्यनारायण जाटोलिया (एसोसिएट प्रोफेसर, रसायन शास्त्र विभाग, राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर) ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *