बीकानेर जिला उद्योग संघ ने किया ECLGS 5.0 का स्वागत

बीकानेर जिला उद्योग संघ ने किया ECLGS 5.0 का स्वागत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

 युद्ध के हालातों के बीच उद्योगों को मिलेगी 20% अतिरिक्त ऋण की संजीवनी

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 19 मई। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने भारत सरकार द्वारा एमएसएमई (MSME) क्षेत्र के लिए शुरू की गई ‘आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना 5.0’ (ECLGS 5.0) का स्वागत करते हुए इसे केंद्र सरकार की एक प्रशंसनीय पहल बताया है। पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और युद्ध के हालातों के बीच देश को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने में एमएसएमई इकाइयां महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ऐसे में इन इकाइयों पर आए आर्थिक संकट को दूर करने के लिए यह नई स्कीम एक बड़े ‘तोहफे’ के समान है।

pop ronak

इस योजना की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए पचीसिया ने बताया कि इसके तहत कारोबारी द्वारा पिछले वित्त वर्ष में उपयोग की गई अपनी अधिकतम नकद साख सीमा (CC Limit) का 20 प्रतिशत तक अतिरिक्त ऋण प्राप्त किया जा सकता है। इस ऋण की सबसे बड़ी विशेषता इसकी भुगतान अवधि और शर्तें हैं। कारोबारियों को यह ऋण चुकाने के लिए कुल 5 वर्षों का समय दिया जाएगा। राहत की बात यह है कि ऋण लेने वाले उद्यमी को प्रथम वर्ष में केवल ब्याज का भुगतान करना होगा, जबकि शेष चार वर्षों में ऋण राशि का भुगतान किस्तों में करना होगा।

बीकानेर जिला उद्योग संघ के अनुसार, भारत सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य एमएसएमई उद्योगों को बाजार की वर्तमान अनिश्चितताओं से उबारना और देश के व्यापारिक ढांचे को और अधिक मजबूती प्रदान करना है। निजी और राष्ट्रीयकृत बैंकों के माध्यम से संचालित होने वाली यह स्कीम छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए कार्यशील पूंजी (Working Capital) की कमी को दूर करने में मील का पत्थर साबित होगी।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *