बीकानेर जिले के थानों में दर्ज साइबर ठगी , मारपीट और सड़क हादसे आदि मामलों के समाचार

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज साइबर ठगी , मारपीट और सड़क हादसे आदि मामलों के समाचार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • बीकानेर में साइबर ठगी से 3.60 लाख रुपये पार, मारपीट और सड़क हादसे में युवक की मौत

बीकानेर, 18 नवंबर। बीकानेर जिले में साइबर ठगी, मारपीट, धोखाधड़ी और सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े कई मामले पुलिस थानों में दर्ज हुए हैं। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के बैंक खाते से चार ट्रांजेक्शन के जरिए 3 लाख 60 हजार 437 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। परिवादी ने बताया कि 15 नवंबर की रात उसके मोबाइल पर बैंक खाते से रकम निकलने के मैसेज प्राप्त हुए। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
नोखा में सड़क हादसे में युवक की मौत
नोखा थाना क्षेत्र में एनएच-62 पर तिरुपति नगर के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, 16 नवंबर की शाम नागौर रोड से बाजार की ओर जा रहे युवक को गुजरात नंबर की कार ने टक्कर मार दी। घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
गंगाशहर में गंदगी करने से रोकने पर मारपीट
गंगाशहर थाना क्षेत्र के विनायक नगर में घर के आगे गंदगी नहीं करने की बात कहने पर विवाद हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, राधा, यशोदा और उषा सहित अन्य महिलाओं ने परिवादिया के साथ मारपीट की और उसे घसीटकर नीचे गिरा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
श्रीडूंगरगढ़ में प्लॉट की पावर ऑफ अटॉर्नी में धोखाधड़ी
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के लालबास में प्लॉट की पावर ऑफ अटॉर्नी अपने नाम करवाने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। परिवादी हरिराम ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
पांचू में खेत में घुसकर धारदार हथियार से हमला
पांचू थाना क्षेत्र के गांव कांगड़ में खेत में घुसकर एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने एकराय होकर परिवादिया के खेत में प्रवेश किया और उसके पति पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
कासरासर में परिवार के सदस्यों से मारपीट
कासरासर थाना क्षेत्र के रोही खुचौर आथूणी में एक परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके, उसकी मां और पत्नी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की।
लाडड़ा में मारपीट और पत्थर फेंकने का आरोप
कासरासर थाना क्षेत्र के रोही लाडड़ा में एक महिला के साथ मारपीट और पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बीकानेर में अवैध जिप्सम खनन का मामला दर्ज
लालगढ़ थाना क्षेत्र में मरु बाबा नंबर 225/45 तथा आसपास के क्षेत्र में बिना अनुमति जिप्सम खनन करने का मामला दर्ज हुआ है। परिवादी ने आरोप लगाया कि जेसीबी मशीनों, ट्रैक्टरों और डंपरों की मदद से अवैध खनन कर जमीन को समतल करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने खनन एवं खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
जिले में अलग-अलग मामलों में गिरफ्तारियां
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, 17 नवंबर को नयाशहर, श्रीडूंगरगढ़, सेरूणा, पांचू, कामसर, महाजन और छतरगढ़ थाना क्षेत्रों में विभिन्न मामलों में गिरफ्तारियां की गईं। इनमें एनडीपीएस एक्ट तथा मारपीट सहित अन्य प्रकरण शामिल हैं।
देशनोक में पानी के टांके में डूबने से मां-बेटी की मौत
देशनोक थाना क्षेत्र के रोही गोपालराम में पानी के टांके में डूबने से महिला और उसकी दो वर्षीय बेटी की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, अनोप देवी और उसकी पुत्री रुचिका पानी के टांके में डूब गईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की।
शोभासर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बीछवाल थाना क्षेत्र के शोभासर स्थित श्रीराम ऊन मिल के पास एक पेड़ से फांसी लगाकर युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान देशराज (48) निवासी सुल्तान कोटली, जिला सिरसा (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की।
पीबीएम अस्पताल में दो मरीजों की उपचार के दौरान मौत
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान दो व्यक्तियों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति को सीने में दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं चूरू के ओम कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय युवक की तबीयत अचानक खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *