डॉ. सोनी, राठौड़ एवं डॉ. डुकवाल को अर्पित होगा प्रज्ञा सम्मान-2026, राज्य स्तरीय समारोह 22 मई को

डॉ. सोनी, राठौड़ एवं डॉ. डुकवाल को अर्पित होगा प्रज्ञा सम्मान-2026, राज्य स्तरीय समारोह 22 मई को
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 20 मई। प्रज्ञालय संस्थान एवं श्रीमती कमला देवी-लक्ष्मीनारायण रंगा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 22 मई, 2026 (शुक्रवार) को ‘तीसरा राज्य स्तरीय लक्ष्मीनारायण रंगा प्रज्ञा सम्मान समारोह-2026’ आयोजित किया जाएगा। यह भव्य आयोजन शाम 6 बजे नागरी भंडार स्थित नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में संपन्न होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम के संयोजक और वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के विख्यात साहित्यकार, रंगकर्मी, चिंतक, अनुवादक एवं शिक्षाविद् कीर्तिशेष लक्ष्मीनारायण रंगा की पावन स्मृति में ‘सृजन सौरम-हमारे बाऊजी’ श्रृंखला के तहत इस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि राजूवास (RAJUVAS), बीकानेर के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास होंगे।

pop ronak

संस्था के प्रतिनिधि वरिष्ठ शिक्षाविद् राजेश रंगा ने सम्मानित होने वाली विभूतियों की घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष का तीसरा राज्य स्तरीय लक्ष्मीनारायण रंगा प्रज्ञा सम्मान साहित्य के क्षेत्र में राजस्थानी और हिंदी भाषा में विशिष्ट योगदान देने के लिए हनुमानगढ़ (परलीका) के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सत्यनारायण सोनी को प्रदान किया जाएगा। इसी क्रम में, शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं देने वाली कृषि विश्वविद्यालय कोटा की कुलगुरु डॉ. विमला डुकवाल को शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रज्ञा सम्मान से नवाजा जाएगा। वहीं, रंगकर्म और अभिनय के क्षेत्र में उल्लेखनीय अवदान के लिए वरिष्ठ रंगकर्मी एवं फिल्म अभिनेता विजय सिंह राठौड़ को यह सम्मान अर्पित किया जाएगा।

संस्था के प्रतिनिधि वरिष्ठ शायर क़ासिम बीकानेरी एवं गिरिराज पारीक ने बताया कि पूर्व में प्रज्ञालय संस्थान द्वारा यह प्रतिष्ठित सम्मान साहित्य, शिक्षा और रंगकर्म के क्षेत्रों में डॉ. भरत ओळा, श्याम जांगिड़, डॉ. उमाकांत गुप्त, डॉ. मदन सैनी, प्रदीप भटनागर और रामसहाय हर्ष को अर्पित किया जा चुका है।

वरिष्ठ शिक्षाविद् हरिनारायण आचार्य ने बताया कि समारोह के दौरान स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण रंगा के विराट व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ कथाकार व व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा अपने विचार साझा करेंगे। इस साहित्यिक और सांस्कृतिक समागम को लेकर शहर के प्रबुद्धजनों और रंगकर्मियों में भारी उत्साह है।

sesumo school
sjps