नव मनोनीत अध्यक्ष कमल सिंह दुगड़ ने मुनिवृन्द के दर्शन कर प्राप्त किया आशीर्वाद

नव मनोनीत अध्यक्ष कमल सिंह दुगड़ ने मुनिवृन्द के दर्शन कर प्राप्त किया आशीर्वाद
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बेंगलुरु/मैसूर, 20 मई । श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, राजराजेश्वरी नगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल सिंह दुगड़ ने अपने आगामी सत्र 2026-28 के कार्यकाल की सफलता हेतु मुनिवृन्द का आशीर्वाद प्राप्त किया। दुगड़, आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री विनीत कुमार जी, मुनि श्री आकाश कुमार जी, मुनि श्री हितेंद्र कुमार जी एवं मुनि श्री पुनीत कुमार जी के दर्शनार्थ मैसूर के समीप पांडवपुरा पहुंचे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मुनिश्री ने नवमनोनीत अध्यक्ष को मंगल आशीर्वचन प्रदान करते हुए उनके भावी कार्यकाल के लिए शुभ मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष राकेश जी छाजेड़ एवं उनकी टीम ने मुनिवृन्द को ‘मंत्री प्रतिवेदन’ की प्रति भेंट की। राजराजेश्वरी नगर सभा की ओर से राजेश छाजेड़, गुलाब बाँठिया, बुधमल बैंगाणी, विनोद बोथरा, अमित नौलखा, सुशील भंसाली (छापर) एवं अशोक कोठारी ने भी मुनि प्रवर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

मुनि श्री का आज का विहार लगभग 27 किलोमीटर का रहा, जिसमें सभा के सदस्यों ने कुछ किलोमीटर की मार्ग सेवा का लाभ लिया। सदस्यों ने मुनि श्री की सुख-साता पूछते हुए उनसे शीघ्र बेंगलुरु पधारने का निवेदन किया। जानकारी के अनुसार, मुनि श्री का 14 जून को बेंगलुरु नगर सीमा में प्रवेश संभावित है, जहां ‘आचार्य श्री तुलसी महाप्रज्ञ चेतना केंद्र’ में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रवास के दौरान मुनि श्री के चातुर्मास में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर भी विशेष चर्चा हुई। अंत में सभी सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक मंगलपाठ का श्रवण किया।

 

sjps