बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित हुई जलापूर्ति

बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित हुई जलापूर्ति
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 20 मई। बीकानेर शहरवासियों के लिए राहत की एक बड़ी खबर है। पिछले एक महीने से अधिक समय से चल रही नहरबंदी के खत्म होने के बाद, पंजाब से छोड़ा गया नहरी पानी बुधवार को बीकानेर के मुख्य जलाशयों तक पहुंच गया है। इसके साथ ही जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) ने गुरुवार, 21 मई से संपूर्ण शहरी क्षेत्र में पहले की तरह नियमित जलापूर्ति बहाल कर दी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, नहरी पानी बुधवार दोपहर 2:30 बजे बीछवाल जलाशय और शाम 5:10 बजे शोभासर जलाशय में प्रविष्ट हुआ। लंबे समय बाद जलाशयों में नहरी पानी की आवक होने पर पीएचईडी के आला अधिकारियों और अभियंतों ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और जल का अभिनंदन व स्वागत किया।

pop ronak

इस दौरान अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पुरोहित, अधीक्षण अभियंता (नगर वृत्त) खेमचंद सिंगारिया, अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण वृत्त) राजेश पूनिया, अधीक्षण रसायनज्ञ डॉ. मनोज कुमार शर्मा सहित अधिशासी अभियंता बलवीर सिंह, नितेश सागर, सुभाष जनागल और सहायक अभियंता योगेंद्र व चंद्र मोहन सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

पूर्णतः शुद्ध और गुणवत्तायुक्त है पानी: डॉ. मनोज शर्मा
नहरबंदी के बाद आने वाले पहले पानी की शुद्धता को लेकर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पूरी तरह सतर्क है। क्षेत्रीय प्रयोगशाला के अधीक्षण रसायनज्ञ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जलाशयों में पहुंचे पानी के नमूनों की गहनता से जांच की गई है। पानी की गुणवत्ता जांच में ‘डिसोल्व ऑक्सीजन’ (Dissolved Oxygen) सहित अन्य सभी मानक पूरी तरह सामान्य पाए गए हैं। यह पानी पूरी तरह से शुद्ध, गुणवत्तायुक्त और आमजन के पीने के उपयोग के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।

विभाग ने जताया जनता का आभार
उल्लेखनीय है कि बीकानेर जिले में 17 अप्रैल 2026 से भीषण गर्मी के बीच अनिवार्य नहरबंदी लागू की गई थी, जिसके चलते शहर में एक दिन छोड़कर (alt-day) जलापूर्ति की जा रही थी। विभाग ने इस एक महीने की कठिन अवधि के दौरान संयम बरतने, पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में पूर्ण सहयोग देने के लिए सभी बीकानेर वासियों का सहृदय आभार व्यक्त किया है। गुरुवार सुबह से शहर के सभी वार्डों और मोहल्लों में निर्धारित समय चक्र के अनुसार नियमित पेयजल सप्लाई शुरू कर दी ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *