जैन यूथ क्लब की महिला विंग की वंदना डागा अध्यक्ष व उर्मिला बैद सचिव मनोनीत

जैन यूथ क्लब की महिला विंग की वंदना डागा अध्यक्ष व उर्मिला बैद सचिव मनोनीत
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • रविवार को होगा अभिनंदन व शपथ ग्रहण समारोह

बीकानेर, 23 मई। गंगाशहर स्थित हंसा गेस्ट हाउस में शनिवार को आयोजित एक विशेष सभा में सर्वसम्मति से ‘श्री जैन यूथ क्लब’ की महिला विंग का गठन किया गया। इस नई विंग में सामाजिक कार्यों में अग्रणी श्रीमती वंदना डागा (पत्नी श्री मोहित डागा) को अध्यक्ष तथा श्रीमती उर्मिला बैद (पत्नी श्री सत्येन्द्र बैद) को सचिव पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह तथा सीबीएसई (CBSE) बोर्ड परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर टॉप कर मरुधरा का नाम रोशन करने वाली मेधावी छात्रा सुश्री तान्या सावनसुखा का नागरिक अभिनंदन समारोह रविवार (24 मई 2026) शाम पांच बजे गंगाशहर के टी.एम. ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।

pop ronak

वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ मनोनयन

हंसा गेस्ट हाउस में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में जैन समाज और क्लब के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक हंसराज डागा, सुशील बैद एवं अजय सेठिया सहित जैन यूथ क्लब के अध्यक्ष पारस डागा और सचिव विशाल गोलछा व अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से लिए गए इस निर्णय का स्वागत किया। सभी पदाधिकारियों ने नई अध्यक्ष व सचिव को माला पहनाकर बधाई दी।

नारी शक्ति से समाज में होगा नई ऊर्जा का संचार

बैठक को संबोधित करते हुए क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि जैन यूथ क्लब की महिला विंग के विधिवत गठन से सामाजिक एकता सुदृढ़ होगी। यह विंग जैन धर्म, संस्कारों के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ रचनात्मक, सृजनात्मक और मानवीय गतिविधियों को नई गति देगी। वक्ताओं ने रेखांकित किया कि किसी भी समाज, संगठन या परिवार का वास्तविक विकास तभी संभव है जब नारी शक्ति सामाजिक कार्यों में अग्रणी और सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस नई महिला कार्यकारिणी के आने से पूरे जैन समाज में एक नई ऊर्जा और अभूतपूर्व उत्साह का संचार होगा।

sesumo school
sjps