लू के थपेड़ों के बीच 310वें दिन भी जारी रहा पर्यावरण संघर्ष समिति का धरना

लू के थपेड़ों के बीच 310वें दिन भी जारी रहा पर्यावरण संघर्ष समिति का धरना
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • नोखा दइया आंदोलन के हुए 675 दिन
  • मरुस्थल की तपती दोपहरी में खेजड़ी का विनाश वन्यजीवों और पशुधन के लिए बना काल: पन्नाराम सियाग

बीकानेर, 23 मई। एक तरफ जहाँ दिन-प्रतिदिन तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है और भीषण लू (लूं) के थपेड़ों से पूरा शहर जल रहा है, दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है; वहीं दूसरी ओर मरुस्थल के गौरव ‘खेजड़ी’ वृक्ष को बचाने के लिए जागरूक पर्यावरण प्रेमी इस जानलेवा गर्मी में भी डटे हुए हैं। बीकानेर में पर्यावरण संघर्ष समिति का कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना आज 310वें दिन भी निरंतर जारी रहा, जबकि इसी मुहिम के तहत नोखा दइया में चल रहे धरने को आज 675 दिन पूरे हो गए हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जैव विविधता पर मंडरा रहा है भयंकर खतरा
बीकानेर धरने पर समर्थन देने पहुँचे पर्यावरण प्रेमी एवं पलाना गौ सेवा समिति के अध्यक्ष पन्नाराम सियाग ने आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मरुस्थल की इस तपती दोपहरी में खेजड़ी का असली महत्त्व यहाँ के बेजुबान पक्षियों और वन्यजीवों से पूछना चाहिए। सियाग ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सौर ऊर्जा परियोजनाओं और अन्य कारणों से मरुक्षेत्र में खेजड़ी व स्थानीय वनस्पति का बड़े पैमाने पर जो विनाश किया जा रहा है, उसने वन्यजीवों और क्षेत्र के समृद्ध पशुधन का जीना बेहाल कर दिया है।

pop ronak

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि खेजड़ी की कटाई तुरंत नहीं रुकी, तो आने वाले कुछ ही वर्षों में वन्यजीवों की संख्या में भारी गिरावट आएगी, जिससे मरुधरा की पूरी जैव विविधता को भयंकर खतरा पैदा हो जाएगा।

तपती धूप में ये पर्यावरण प्रेमी बैठे धरने पर
भीषण गर्मी और लू की परवाह किए बिना शनिवार को धरने पर बैठने वाले प्रमुख पर्यावरण प्रेमियों में हरिराम खीचड़, शिवदान मेघवाल, परताराम चौधरी,सुगनाराम चौधरी, शान्तिलाल सेठिया, हनुमान महिया,गोपीचन्द धायल, अर्जुनराम भादू, रामलाल सियाग, पूनमराम रिख, हेतराम गोदारा (एलडी मगरा), हुसैन हिन्दुस्तानी और लाधुराम गोदारा शामिल रहे।

समिति के सदस्यों ने हुंकार भरी कि जब तक खेजड़ी और पर्यावरण के संरक्षण को लेकर प्रशासन कोई ठोस और धरातलीय कदम नहीं उठाता, उनका यह शांतिपूर्ण आंदोलन और क्रमिक धरना इसी तरह जारी रहेगा।

sesumo school
sjps