कोडमदेसर तालाब जीर्णोद्धार एवं सफाई अभियान प्रगति पर, जन-जन से जुड़ने का किया आह्वान

कोडमदेसर तालाब जीर्णोद्धार एवं सफाई अभियान प्रगति पर, जन-जन से जुड़ने का किया आह्वान
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी द्वारा जनसहयोग से चलाया जा रहा है पवित्र सरोवर का कायाकल्प अभियान
  • जर्जर दीवारों की मरम्मत और मिट्टी निकालने का कार्य जारी; बीडीए अधिकारियों से अंशदान की अपील

बीकानेर, 25 मई। पश्चिमी राजस्थान की अगाध आस्था एवं श्रद्धा के केंद्र प्रसिद्ध श्री कोडमदेसर भैरवनाथ जी मंदिर परिसर स्थित पवित्र सरोवर (तालाब) के जीर्णोद्धार एवं सफाई के लिए कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी द्वारा जनसहयोग से चलाया जा रहा अभियान निरंतर प्रगति पर है। इस पुनीत कार्य में व्यापक जन सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संस्था के पदाधिकारियों ने बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) कार्यालय पहुंचकर वहां उपस्थित आमजन एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की और इस ऐतिहासिक सरोवर के कायाकल्प के लिए अपना बहुमूल्य अंशदान देने की भावपूर्ण अपील की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण का सामूहिक प्रयास
संस्था के संरक्षक राजकुमार किराडू ने अभियान की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि भीषण गर्मी के दौर में भी तालाब से भारी मात्रा में कचरा व मिट्टी निकालने, पशु-पक्षियों के लिए निरंतर पेयजल व्यवस्था बनाए रखने तथा सरोवर की जर्जर व क्षतिग्रस्त हो चुकी दीवारों के जीर्णोद्धार का कार्य पूरी प्रतिबद्धता के साथ लगातार जारी है। संस्था के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने रेखांकित किया कि यह केवल एक साधारण सफाई अभियान नहीं है, बल्कि बीकानेर की अमूल्य धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर को उसकी प्राचीन गरिमा में संरक्षित करने का एक बड़ा सामूहिक प्रयास है।

pop ronak

भैरव भक्तों में भारी उत्साह, घर-घर पहुंचेगा संदेश
अध्यक्ष भाटी ने बताया कि इस पुनरुद्धार कार्य में समाज के विभिन्न वर्गों, सामाजिक संगठनों एवं भैरव भक्तों द्वारा तन, मन और धन से अभूतपूर्व सहयोग प्राप्त हो रहा है। संगठन का लक्ष्य है कि बीकानेर के एक-एक घर तक इस अभियान का संदेश पहुंचाया जाए ताकि हर नागरिक अपनी इस अनमोल विरासत को बचाने में अपना गिलहरी योगदान दे सके।

इस व्यापक सेवा अभियान को सफल बनाने में अनिल हर्ष, अरुण आचार्य, राहुल आचार्य, रामचंद्र ओझा, अनंत श्रीमाली, मुकुंद व्यास, गिरिराज व्यास, बसंत ओझा, अभिमन्यु स्वामी, अनिल आचार्य, किशन किराडू सहित अनेक समर्पित कार्यकर्ताओं, युवाओं और भैरव भक्तों ने श्रमदान कर अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।

sesumo school
sjps