शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने जयपुर में अतिरिक्त मुख्य सचिव को सौंपे 4 ज्ञापन; उच्चाधिकारियों का किया अभिनंदन

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने जयपुर में अतिरिक्त मुख्य सचिव को सौंपे 4 ज्ञापन; उच्चाधिकारियों का किया अभिनंदन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर/जयपुर , 5 जून। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान (बीकानेर) के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राजधानी जयपुर में शासन सचिवालय पहुंचकर स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) राजेश कुमार यादव (IAS) से मुलाकात की। संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को चार अलग-अलग महत्वपूर्ण मांगों के ज्ञापन सौंपकर सकारात्मक वार्ता की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ज्ञापन में शामिल 4 प्रमुख मांगें:

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
  • काउंसलिंग से पदस्थापन: मंत्रालयिक अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति (प्रमोशन) होने के बाद उनका पदस्थापन काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से ही करने की पुरजोर मांग की गई।
  • लंबित डीपीसी (DPC) प्रक्रिया: सत्र 2017 से वर्ष 2025 तक की संस्थापन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पदों की डीपीसी की कार्रवाई को जल्द पूरा करने का आग्रह किया गया।
  • वरिष्ठता एवं पदोन्नति विसंगति: आरपीएससी (RPSC) से चयनित 1986 बैच के कार्मिकों को वरिष्ठता का लाभ देते हुए पदोन्नति देने और सीनियर होने के बावजूद जूनियर्स को प्रमोट किए जाने की विसंगति को दूर करने की मांग रखी गई।
  • स्थानांतरण (तबादले): मंत्रालयिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित तबादलों को जल्द से जल्द करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश कुमार यादव ने चारों मांग पत्रों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए उन पर त्वरित और सकारात्मक कार्रवाई करने का पूरा आश्वासन दिया है।

उच्चाधिकारियों का आभार और अभिनंदन
इस जयपुर दौरे के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने मंत्रालयिक कर्मचारियों की पदोन्नति और उनके हितों में किए गए बेहतरीन प्रयासों के लिए विभिन्न उच्चाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। संघ द्वारा शासन सचिव (कार्मिक) श्रीमती अर्चना सिंह और अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजेश कुमार यादव का उनके बीकानेर प्रवास के दौरान किए गए सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इसके साथ ही मुकुट बिहारी जांगिड़, महेंद्र खींची और गृह विभाग के वर्तमान सचिव व पूर्व संयुक्त शासन सचिव (शिक्षा) मनीष गोयल सहित कई अन्य उच्चाधिकारियों को मंत्रालयिक कर्मचारियों के प्रमोशन में दिए गए योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया। संघ की ओर से इन सभी अधिकारियों को प्रशस्ति चिन्ह और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका आत्मीय अभिनंदन एवं आभार प्रकट किया गया। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य के साथ कोषाध्यक्ष नवरतन जोशी, जयपुर संघ के अध्यक्ष राजाराम और जय किशन सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

adv change on 24 oct 2026