केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने रफ्तार से दौड़ाई साइकिल, पीछे भागे सुरक्षा गार्ड

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने रफ्तार से दौड़ाई साइकिल, पीछे भागे सुरक्षा गार्ड
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • बीकानेर में मना साइकिल का ‘जन्मदिन’

बीकानेर, 6 जून। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ और “मेरी साइकिल-मेरा हेलमेट” अभियान के तहत एक विशाल साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए केंद्रीय कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल ने खुद साइकिल चलाकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का एक अनूठा संदेश दिया। करीब तीन किलोमीटर लंबे निर्धारित रूट पर केंद्रीय मंत्री ने इस कदर तेज रफ्तार से साइकिल दौड़ाई कि उनके साथ चल रहे सुरक्षा गार्डों को भी पीछे-पीछे दौड़ लगानी पड़ी। इस नजारे को देखकर वहां मौजूद पेशेवर साइक्लिस्ट, प्रशासनिक अधिकारी और आमजन भी हैरान रह गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
साइकिल के जन्मदिन’ के अवसर पर केंद्रीय मंत्री मेघवाल

समारोह की शुरुआत एक बेहद अनूठे अंदाज में हुई, जहां पहली बार मनाए गए ‘साइकिल के जन्मदिन’ के अवसर पर केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने केक काटकर इस अभिनव पहल की सराहना की। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर विशाल साइकिल रैली को गंगा थिएटर से रवाना किया। रैली जूनागढ़ किला, कीर्ति स्तंभ, डॉ. करणी सिंह स्टेडियम, वीर दुर्गादास सर्किल, म्यूजियम सर्किल, मेजर पूर्ण सिंह सर्किल, भ्रमण पथ और गांधी पार्क होते हुए पुनः गंगा थिएटर पर जाकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे और पुलिसकर्मियों के घेरे के साथ-साथ आला अधिकारियों के वाहन भी रैली के पीछे चलते रहे।

pop ronak

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि साइकिल केवल परिवहन का एक साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का प्रतीक है। नियमित साइकिल चलाने से न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि ईंधन की बचत कर पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ा योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने की अनिवार्यता पर जोर दिया और “मेरी साइकिल-मेरा हेलमेट” अभियान के संयोजक बस्तीराम बिश्नोई को इस सामाजिक जागरूकता के लिए बधाई दी। जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र हर्ष ने बताया कि रैली के अलावा युवाओं और बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए योग, रस्सा-कस्सी, रनिंग और जुंबा डांस जैसी मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में जिला प्रशासन, राजस्थान पुलिस और विभिन्न सरकारी विभागों ने सक्रिय भूमिका निभाई। नगर निगम द्वारा खिलाड़ियों के लिए फल एवं जूस की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी, एडीएम उम्मेद सिंह रतनू, एडिशनल एसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़, नवनियुक्त आईपीएस सुनील गोदारा, कोषाधिकारी धीरज जोशी, सीओ सिटी अनुज डाल, जिला साइकिलिंग संघ के सचिव सुरेंद्र कुकणा, अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट दयालाराम सारण सहित बीएसएफ, एयरफोर्स, एनसीसी, एनएसएस के जवान और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व आम नागरिक उपस्थित रहे।

sesumo school
sjps