अधिवक्ता मेड़तिया के विरुद्ध दर्ज FIR की निष्पक्ष जांच की मांग, बार एसोसिएशन ने एसपी और आईजी को सौंपा ज्ञापन

अधिवक्ता मेड़तिया के विरुद्ध दर्ज FIR की निष्पक्ष जांच की मांग, बार एसोसिएशन ने एसपी और आईजी को सौंपा ज्ञापन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर, 15 जून । बार एसोसिएशन, बीकानेर के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने अधिवक्ता भगवान सिंह मेड़तिया के विरुद्ध दर्ज एफआईआर संख्या 0147/2026 के संबंध में निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) बीकानेर तथा पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बीकानेर रेंज को पृथक-पृथक ज्ञापन सौंपे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सौपे गए ज्ञापन में वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए बताया गया कि उक्त घटना का मूल कारण क्षेत्र में लगातार और बार-बार हो रही अघोषित विद्युत कटौती थी। बिजली कटौती से उत्पन्न जन-असंतोष के कारण ही बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक घटनास्थल पर एकत्रित हुए थे। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारियों को यह भी स्पष्ट किया कि घटना के उपरांत संबंधित कंपनी एवं स्थानीय नागरिकों के मध्य सौहार्दपूर्ण माहौल में समझौता हो चुका है। ऐसे में प्रकरण के सभी तथ्यों, परिस्थितियों एवं उपलब्ध साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच किया जाना न्यायहित में अत्यंत आवश्यक है।

pop ronak

साक्ष्यों और वीडियो फुटेज के परीक्षण की मांग
बार एसोसिएशन ने दोनों उच्चाधिकारियों से पुरजोर अनुरोध किया कि इस संवेदनशील प्रकरण की जांच पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से करवाई जाए।

साक्ष्यों की जांच: अधिवक्ताओं ने मांग की कि घटना के समय के उपलब्ध वीडियो फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, स्वतंत्र गवाहों के बयानों एवं अन्य समस्त तकनीकी व जमीनी तथ्यों का समुचित परीक्षण किया जाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

पुलिस प्रशासन ने दिया पूर्ण निष्पक्षता का आश्वासन
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस महानिरीक्षक, बीकानेर रेंज ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना। दोनों उच्चाधिकारियों ने वकीलों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विधि सम्मत तरीके से की जाएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मामले के प्रत्येक कानूनी व व्यावहारिक पहलू पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा तथा किसी भी निर्दाेष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए इस सकारात्मक आश्वासन पर बार एसोसिएशन, बीकानेर ने संतोष व्यक्त किया है। एसोसिएशन ने आशा जताई कि प्रकरण की जांच समयबद्ध और निष्पक्ष रूप से संपन्न होगी तथा सत्य तथ्यों के आधार पर ही उचित निर्णय लिया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल: इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता नवल कुमार पुरोहित, सुरेश श्रीमाली, रघुवीर सिंह, सुखदेव व्यास, अरविन्द सिंह, राजेन्द्र सिंह शिमला, मनोज बिश्नोई, पवन कुमार व्यास, रामनिवास बिश्नोई, राजेश देवड़ा, मनीष सांखला, ताराचंद उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।