एचआईवी/एड्स से प्रभावित पात्र मरीज पेंशन आवेदन के लिए 2 व 3 नवंबर को जमा करवाएं दस्तावेज

एचआईवी/एड्स से प्रभावित पात्र मरीज पेंशन आवेदन के लिए 2 व 3 नवंबर को जमा करवाएं दस्तावेज
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 31 अक्टूबर । बीकानेर स्थित पीबीएम अस्पताल के एआरटी प्लस सेंटर की ओर से एचआईवी/एड्स से प्रभावित पेंशन के लिए पात्र मरीजों को अपने आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने की सूचना जारी की गई है। योजना के अंतर्गत पात्र मरीज आगामी 2 एवं 3 नवंबर 2026 को कार्यालय समय के दौरान केंद्र पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतिलिपियां जमा करवा सकते हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

एआरटी प्लस सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. बी.एल. मीणा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एल. हटीला एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. शर्मा ने संयुक्त रूप से पात्र मरीजों से निर्धारित तिथियों में आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की है, जिससे पेंशन आवेदन की प्रक्रिया बिना किसी विलंब के समय पर पूरी की जा सके।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

ये दस्तावेज जमा करवाना अनिवार्य

जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदकों को पहचान व पात्रता हेतु आवश्यक पहचान पत्र, जन आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एआरटी कार्ड तथा राशन कार्ड अथवा पंजीयन संबंधी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित (सेल्फ-अटेस्टेड) प्रतिलिपियां जमा करवानी होंगी। इसके अतिरिक्त, अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी के आवेदकों को अपने जाति प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रतिलिपि भी संलग्न करनी होगी।

अधूरे दस्तावेज स्वीकार नहीं होंगे

केंद्र प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवेदन के साथ जमा की जाने वाली सभी प्रतियों पर आवेदक के स्वयं के हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान होना अनिवार्य है। बिना सत्यापन के अथवा अधूरे पाए जाने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। एआरटी प्लस सेंटर ने सभी पात्र लाभार्थियों से समय पर पहुंचकर अपनी पेंशन आवेदन प्रक्रिया संपन्न कराने का आग्रह किया है।

====================================

एकीकृत भारत के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान अविस्मरणीय : डॉ. सुरेंद्र कुमार

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में लौह पुरुष की 151वीं जयंती पर पुष्पांजलि, राष्ट्र निर्माण में योगदान का किया स्मरण

बीकाने र ,31 अक्टूबर,। भारत के प्रथम गृहमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज परिसर में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कॉलेज प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एकीकृत भारत के निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान का स्मरण किया।

इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र कुमार ने कहा कि एकीकृत भारत के निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल की अहम भूमिका रही। उनके योगदान के बिना आधुनिक भारत की कल्पना करना संभव नहीं होता। उन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोने में सरदार पटेल की भूमिका को अविस्मरणीय बताया।

कार्यक्रम में पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया, एसएसबी अधीक्षक डॉ. संजीव बुरी, डॉ. एन.एल. महावर, डॉ. सुरेंद्र जीनगर, डॉ. अरुण भारती एवं डॉ. मनोज माली सहित अन्य चिकित्सकों और नर्सिंग अधिकारियों ने भी सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *