सुदर्शन नगर स्थित श्री राम मंदिर में वाटर कूलर भेंट

सुदर्शन नगर स्थित श्री राम मंदिर में वाटर कूलर भेंट
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

विजयवर्गीय महिला मंडल ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 26 जून। बीकानेर के सुदर्शन नगर स्थित नवनिर्मित श्री राम मंदिर में सामाजिक सरोकार और जनकल्याण की भावना के तहत एक सराहनीय पहल की गई है। क्षेत्र में बढ़ती गर्मी और दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सामाजिक कार्यों में अग्रणी संस्था ‘विजयवर्गीय महिला मंडल, बीकानेर’ की ओर से मंदिर परिसर में आम जनता के लिए एक नया वाटर कूलर लगाया गया है। इस शीतल जल सेवा के शुरू होने से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को इस भीषण गर्मी में बड़ी राहत मिलेगी।

pop ronak

वाटर कूलर स्थापना के इस पावन अवसर पर महिला मंडल की ओर से मंदिर परिसर में एक विशेष धार्मिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मंडल की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती गीता गांधी, सरिता गांधी, तारा गांधी, विजयलक्ष्मी गांधी, संगीता गांधी, शिखा विजय, पूजा विजय, कोमल गांधी, शीला विजय तथा ज्योति विजयवर्गीय सहित सभी उपस्थित महिलाओं ने मंदिर सभांगण में बैठकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया। हनुमान चालीसा की संगीतमय गूंज से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

संस्था की पदाधिकारी ज्योति विजयवर्गीय ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विजयवर्गीय महिला मंडल केवल एक सामाजिक संगठन नहीं है, बल्कि यह समाज हित, मानव सेवा और धार्मिक चेतना के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहने वाली बहनों का एक सशक्त मंच है। मंडल द्वारा समय-समय पर शहर में इस तरह के जनकल्याणकारी और सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहे हैं और भविष्य में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। कार्यक्रम के समापन पर भगवान श्री राम जी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात मुख्य पुजारी द्वारा ठाकुर जी की भव्य आरती उतारी गई और वहां उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तों में फल व मिष्ठान का प्रसाद वितरित कर पुण्य लाभ कमाया गया।

sesumo school
sjps