विपिन लड्ढा ने संभाली रोटरी रॉयल्स की कमान, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, 23 नए सदस्य रोटरी परिवार में हुए शामिल

विपिन लड्ढा ने संभाली रोटरी रॉयल्स की कमान, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, 23 नए सदस्य रोटरी परिवार में हुए शामिल
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • रिद्धि-सिद्धि रिसोर्ट में आयोजित हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह; आगामी प्रांतपाल मनीष तापड़िया रहे मुख्य अतिथि

बीकानेर, 10 अगस्त । रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स का भव्य शपथ ग्रहण समारोह रिद्धि-सिद्धि रिसोर्ट में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में नव-निर्वाचित अध्यक्ष विपिन लड्ढा एवं उनकी कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी प्रांत 30353 के आगामी प्रांतपाल मनीष तापड़िया, विशिष्ट अतिथि सहायक प्रांतपाल आनंद आचार्य, पूर्व प्रांतपाल अनिल माहेश्वरी, राजेश चूरा तथा वरिष्ठ रोटेरियन शशिमोहन मुंडड़ा उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत में निवर्तमान अध्यक्ष सुनील चामड़िया ने वर्ष 2025-26 में आयोजित सेवा प्रकल्पों का ब्योरा प्रस्तुत किया और सहयोगी रोटेरियंस को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद नव-अध्यक्ष विपिन लड्ढा ने कॉलर एक्सचेंज कर अध्यक्ष पद संभाला। सहायक प्रांतपाल आनंद आचार्य ने नई कार्यकारिणी को तथा डॉ. मनोज कूड़ी ने क्लब के नए सदस्यों को शपथ दिलाई।

pop ronak

नई कार्यकारिणी का गठन
समारोह में अध्यक्ष विपिन लड्ढा, सचिव जगदीप सिंह ओबेरॉय, कोषाध्यक्ष राजेश खत्री, उपाध्यक्ष हेमंत असोपा, संयुक्त सचिव विशाल गौड़, आईपीपी सुनील चामड़िया, निदेशक प्रशासन पंकज पारीक, निदेशक जनसंपर्क पियूष शांगारी, निदेशक फाउंडेशन विकास पारीक, निदेशक सदस्यता रमेश अग्रवाल, निदेशक क्लब सेवा गोविंद भादू, सार्जेंट एट आर्म्स संदीप खरे, बुलेटिन संपादक राजेश बावेजा, रोट्रेक्ट चेयर शरद कालरा, निदेशक विंस अशोक डांगी, निदेशक युवा सेवा ऋषि धामू, सीएलएफ देवेंद्र सिंह तंवर तथा चेयरमैन ग्रीटिंग्स विनोद माली ने शपथ ली।

क्लब में शामिल हुए 23 नए सदस्य
रोटरी रॉयल्स के सेवा तंत्र का विस्तार करते हुए समारोह के दौरान 23 नए प्रबुद्ध सदस्यों को रोटरी परिवार की सदस्यता दिलाई गई। इसमें डॉ. राकेश माथुर, राजेश पारीक, डॉ. मनोज गौड़, प्रो. विजय शंकर आचार्य, मधुसूदन अग्रवाल, मुरली पंवार, अमित कालरा, सतीश मुत्रेजा, दिलीप शर्मा, राहुल पित्ती, एडवोकेट सुरेश मेहता, एडवोकेट उमाशंकर उपाध्याय, हिमांशु अग्रवाल, डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, शिवेंद्र दाधीच, मोहित सिंह, महेश प्रजापत, राहुल गोयल, नितेश अग्रवाल, डॉ. अशोक सोखल, महावीर सोनी, सत्यजीत भाटी और डॉ. दीपक शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय दिग्गजों के प्रसारित हुए शुभकामना संदेश
समारोह के दौरान नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के संस्थापक पद्मश्री अनिल गुप्ता, अमूल के पूर्व सीएमडी डॉ. आर.एस. सोढ़ी, सिडनी से प्रो. बसंत माहेश्वरी एवं मिनेसोटा (अमेरिका) से प्रो. उदय भान सिंह के शुभकामना संदेश प्रसारित किए गए। इसके अतिरिक्त रोटरी क्लब पिंक सिटी जयपुर के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र कौशिक तथा पंजाब के रोटरी क्लब रॉयल्स पट्रान के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह विरदी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। समारोह का सफल संचालन राजेश बावेजा, विनय हर्ष और ज्योति प्रकाश रंगा ने किया, जबकि सचिव जगदीप सिंह ओबेरॉय ने आभार व्यक्त किया।

 

sjps