बीकानेर के सरकारी समाचार

बीकानेर के सरकारी समाचार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • ग्रामीण सेवा शिविर-2026: श्रीडूंगरगढ़ और सूरतसिंहपुरा में बरसी राहत
  • सालों पुराने भूमि विवाद और त्रुटियों का मौके पर ही हुआ निपटारा

बीकानेर, 27 जून । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अनूठी पहल पर पूरे प्रदेश में आयोजित किए जा रहे ‘ग्रामीण सेवा शिविर-2026’ शनिवार को बीकानेर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के अभावग्रस्तों और ग्रामीणों के लिए बड़ी सौगात लेकर आए। इन विशेष शिविरों के माध्यम से बरसों से लंबित पड़े जमीनी विवादों, सरकारी योजनाओं में आ रही अड़चनों और तकनीकी त्रुटियों का मौके पर ही त्वरित और पारदर्शी समाधान कर आमजन को बहुत बड़ी राहत प्रदान की गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

श्रीडूंगरगढ़ के लिखमीसर उत्तरादा में सुलझा बरसों पुराना जमीनी विवाद; भाइयों में बढ़ा भाईचारा

pop ronak

शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत लिखमीसर उत्तरादा में आयोजित शिविर उस समय बड़ी सफलता का गवाह बना, जब वर्षों से लंबित एक जटिल भूमि विवाद आपसी सहमति से हमेशा के लिए सुलझ गया। राजस्व विभाग के अधिकारियों की समझाइश और सक्रिय पहल पर दोनों पक्षों—कानाराम पुत्र उदाराम एवं रामचंद्र पुत्र नारायणराम (निवासी लिखमीसर उत्तरादा)—ने अपनी सहमति व्यक्त करते हुए जमीन के नए विभाजन को सहर्ष स्वीकार कर लिया। मौके पर ही आवश्यक दस्तावेज तैयार कर दोनों पक्षों को उनके हिस्से का स्पष्ट निर्धारण सौंप दिया गया। इस ऐतिहासिक समाधान से दोनों परिवारों को भविष्य में होने वाले कोर्ट-कचहरी के चक्करों और अनावश्यक भारी-भरकम खर्चों से मुक्ति मिल गई है, साथ ही गांव में सामाजिक सौहार्द और आपसी विश्वास को नई मजबूती मिली है।

सूरतसिंहपुरा में 7 साल पुरानी राजस्व रिकॉर्ड की त्रुटि सुधरी; पप्पूराम के परिवार को मिलेगा योजनाओं का लाभ

इसी कड़ी में ग्राम पंचायत सूरतसिंहपुरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में एक परिवार को उस समय बहुत बड़ी राहत मिली, जब पिछले सात वर्षों से लंबित राजस्व रिकॉर्ड की एक बड़ी मानवीय भूल को मौके पर ही दुरुस्त कर दिया गया। ग्रामीण पप्पूराम पुत्र गिरधारी राम ने अपनी माता श्रीमती कुन्नी देवी के नाम दर्ज राजस्व रिकॉर्ड में नाम की त्रुटि सुधार के लिए शिविर में आवेदन किया था। इस गड़बड़ी के कारण यह परिवार ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ सहित कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से लगातार वंचित चल रहा था। शिविर में मौजूद राजस्व विभाग की विशेष टीम ने आवेदन और दस्तावेजों की गहन जांच की तथा उसी दिन रिकॉर्ड में आवश्यक संशोधन कर समस्या को जड़ से खत्म कर दिया।

पशुपालक चुन्नी देवी को हाथों-हाथ ₹40,000 की बीमा सहायता राशि स्वीकृत

सूरतसिंहपुरा के इसी शिविर में पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों को ‘मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना’ सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और बीमा पॉलिसियों का वितरण किया गया। शिविर के दौरान वार्ड संख्या 13 की निवासी और ऊंट पालक चुन्नी देवी पत्नी उदाराम के ऊंट की असमय मृत्यु होने पर विभाग के डॉ. सुरेंद्र सिंह, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेदप्रकाश एवं सह प्रभारी महावीर सिंह ने सक्रियता दिखाते हुए मौके पर ही क्लेम (दावा) प्रक्रिया को पूर्ण करवाया। सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार कर ₹40,000 की बीमा सहायता राशि स्वीकृत की गई, जो जल्द ही सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित (डीबीटी) कर दी जाएगी।

सफलता की कहानी: एक्टिव हुआ जॉब कार्ड, बुधाराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान

राज्य सरकार का यह कल्याणकारी अभियान ग्राम पंचायत मूण्डसर के निवासी बुधाराम पुत्र मानाराम के लिए नई उम्मीद लेकर आया। बुधाराम का ‘महात्मा गांधी नरेगा योजना’ का जॉब कार्ड लंबे समय से तकनीकी कारणों से निष्क्रिय (इनएक्टिव) पड़ा था, जिससे उनके परिवार के आगे रोजगार और नरेगा के लाभ का संकट खड़ा हो गया था। ग्रामीण सेवा शिविर में संबंधित ब्लॉक अधिकारियों ने मामले को हाथ में लेते हुए डेटा दुरुस्त किया और जॉब कार्ड को तुरंत री-एक्टिव कर दिया। अब बुधाराम नरेगा के साथ-साथ वीबीजी (VBG) योजना का निरंतर लाभ प्राप्त कर सकेंगे। त्वरित समाधान पाकर बुधाराम ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन के प्रति गहरी कृतज्ञता प्रकट की।

 

sesumo school
sjps