शाकद्वीपीय समाज की मासिक बैठक संपन्न: जनगणना समिति का हुआ गठन, प्रशासनिक सेवा परीक्षा पास करने वाले युवाओं को मिलेगा सम्मान

शाकद्वीपीय समाज की मासिक बैठक संपन्न: जनगणना समिति का हुआ गठन, प्रशासनिक सेवा परीक्षा पास करने वाले युवाओं को मिलेगा सम्मान
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • शिक्षा को बढ़ावा देने और संगठन की मजबूती पर समाज बंधुओं ने किया मंथन, एकजुटता का लिया संकल्प

बीकानेर, 30 जून। राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में शाकद्वीपीय समाज, बीकानेर की जून माह की मासिक बैठक जनेश्वर भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष गणेश दास सेवग ने की। महासभा के महासचिव राजेश शर्मा ने बताया कि बैठक में समाज के संगठनात्मक विकास, सामाजिक जनगणना, शिक्षा तथा संविधान संशोधन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बैठक के दौरान अधिवक्ता दिलीप सेवक ने पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा करते हुए समाज की प्रस्तावित जनगणना की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। सामाजिक जनगणना कार्य को सुचारू, व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से एक विशेष समिति का गठन किया गया। इस समिति में अधिवक्ता राधेश्याम सेवग, गिरधर पंडित शर्मा एवं दयाशंकर शर्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही, जनगणना की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और तकनीक-अनुकूल बनाने हेतु जुगल किशोर शर्मा को विशेष दायित्व प्रदान किया गया।

pop ronak

शाकद्वीपीय ब्राह्मण उच्च शिक्षा समिति के संयोजक महेश भोजक ने समाज के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने, युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा समाज में शैक्षणिक जागरूकता बढ़ाने के संबंध में कई महत्वपूर्ण और व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत किए। समिति के सदस्यों ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया कि राजस्थान प्रदेश के समाज के जो भी युवा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) या राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, उन्हें उच्च शिक्षा समिति द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर उपस्थित समाजबंधुओं ने भी समाज हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे और शाकद्वीपीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में आर के शर्मा, पूनमचंद शर्मा, रविन्द्र शर्मा, विजय शंकर, दुर्गादत्त भोजक, बजरंग लाल सेवग (मास्टर जी), अनिल शर्मा, हरीश भोजक, विकास शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में निलेश शर्मा ने उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।