रोटरी और आईसीएआई के संयुक्त प्रयास से हुआ मेगा करियर गाइडेंस समिट

रोटरी और आईसीएआई के संयुक्त प्रयास से हुआ मेगा करियर गाइडेंस समिट
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • बीकानेर के 2200 सहित डिस्ट्रिक्ट के 50 हजार विद्यार्थियों को मिला बेहतरीन करियर मार्गदर्शन

बीकानेर, 1 जुलाई । रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3053 एवं द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की भीवाड़ी शाखा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को ‘आईसीएआई मेगा करियर गाइडेंस समिट 2026’ का सफल आयोजन किया गया. राजस्थान एवं मध्यप्रदेश में फैले रोटरी के लगभग 80 क्लबों के माध्यम से आयोजित इस हाइब्रिड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) कार्यक्रम में हजारों कॉमर्स विद्यार्थियों ने सहभागिता की. इस ऐतिहासिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों को कॉमर्स शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध विविध अवसरों, चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) के महत्व तथा बेहतर करियर निर्माण के लिए सही दिशा प्रदान करना था.

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 के सह प्रांतपाल आनंद आचार्य ने बताया कि आगामी प्रांतपाल सीए बृजमोहन अग्रवाल के कार्यकाल के प्रथम दिन आयोजित यह अनूठा नवाचार रोटरी की शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. कार्यक्रम में आईसीएआई की करियर गाइडेंस कमेटी के चेयरमैन सीए अर्पित काबरा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की. उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कॉमर्स केवल सीए तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सीएस, सीएमए, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, फाइनेंशियल एनालिसिस, टैक्सेशन, ऑडिट और स्टार्टअप जैसे अनेक बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं. उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे कक्षा 9वीं से ही करियर प्लानिंग शुरू कर दें और अकाउंटेंसी, गणित व बिजनेस स्टडीज की नींव को मजबूत बनाएं.

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

सेमिनार के एक अन्य मुख्य वक्ता सीए यशवंत मंगल ने कहा कि सीए कोर्स में उम्र अथवा प्रयासों की कोई सीमा नहीं होती, इसलिए असफलता से निराश होने के बजाय लगातार प्रयास करते रहना चाहिए. उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट को देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन, कम्युनिकेशन स्किल्स और डिजिटल अकाउंटिंग टूल्स पर विशेष ध्यान देने को कहा. विशेषज्ञों ने जोर देकर कहा कि विद्यार्थी दूसरों की देखा-देखी करने के बजाय अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार करियर का चयन करें.

इस मेगा अभियान के तहत बीकानेर जिले के राजकीय एवं गैर-राजकीय कॉमर्स विषय के 13 प्रमुख विद्यालयों (जैसे एच पी मोदी इंटरनेशनल स्कूल, बाफना स्कूल, जैन पब्लिक स्कूल, शास्त्री पब्लिक स्कूल, विवेकानंद स्कूल आदि) में सत्र आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 2200 विद्यार्थियों ने प्रत्यक्ष लाभ उठाया. वहीं, पूरे रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 में करीब 50 हजार विद्यार्थियों को इस अभियान से जोड़ा गया. बीकानेर में विभिन्न टीमों का नेतृत्व रोटेरियन डॉ. शिशिर शर्मा, जगदीप सिंह ओबेरॉय, भूपेंद्र मिड्ढा, रितेश अरोड़ा, सीए दीपक व्यास, सीएस नितेश रंगा, सुरेंद्र जोशी, देवेंद्र सिंह तंवर, राजेश पारीक और मुरली पंवार ने किया.

रोटरी रॉयल्स के अध्यक्ष विपिन लड्ढा एवं रोटरी क्लब बीकानेर के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने बताया कि यह केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि भविष्य में भी समन्वयकों के माध्यम से विद्यार्थियों को करियर संबंधी जानकारी और सलाह निरंतर उपलब्ध करवाई जाएगी. कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लबों द्वारा सहयोगी विद्यालयों के संस्था प्रमुखों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया.

sjps