बैंक स्थापना दिवस पर सौम्य रंजन साहू का स्वागत, पेंशनर्स की समस्याओं और ग्राहक सेवा पर हुई विस्तार से चर्चा

बैंक स्थापना दिवस पर सौम्य रंजन साहू का स्वागत, पेंशनर्स की समस्याओं और ग्राहक सेवा पर हुई विस्तार से चर्चा
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

सेवानिवृत्त बैंकर्स ने की एसबीआई के उपमहाप्रबंधक से शिष्टाचार भेंट

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

 

बीकानेर, 1 जुलाई । ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के नवनियुक्त उपमहाप्रबंधक सौम्य रंजन साहू से एक शिष्टाचार भेंट की। बैंक स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर हुई इस मुलाकात के दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने उपमहाप्रबंधक को गुलदस्ता और संगठन की स्मारिका भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया और बधाई दी।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

इस गरिमामयी बैठक में राष्ट्रीय संरक्षक वाई के शर्मा ‘योगी’, राजस्थान प्रदेश के महासचिव आर के शर्मा, बीकानेर यूनिट के अध्यक्ष भूदेव शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य सैयद मुश्ताक अली और कमल नारायण आर्य प्रमुख रूप से शामिल रहे. मुलाकात के दौरान पदाधिकारियों ने बैंकिंग क्षेत्र में आ रहे नए बदलावों, बेहतर ग्राहक सेवा सुनिश्चित करने तथा पेंशनर्स व सेवारत बैंक स्टाफ की विभिन्न समस्याओं के संबंध में उपमहाप्रबंधक के साथ विस्तार से चर्चा की।

चर्चा के दौरान उपमहाप्रबंधक सौम्य रंजन साहू ने संगठन के अनुभवों की सराहना करते हुए एक महत्वपूर्ण अपील की. उन्होंने कहा कि प्रत्येक बैंक शाखा में सेवानिवृत्त बैंकर्स के संगठन का एक प्रतिनिधि बैंक प्रबंधन और ग्राहकों के बीच ‘सेतु’ (पुल) के रूप में कार्य करे, ताकि बैंक की सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ और ग्राहक-अनुकूल बनाया जा सके. उन्होंने सभी बैंकर्स के लिए बैंक को एक ‘मंदिर’ के समान पवित्र और पूजनीय बताया, जहाँ जनसेवा ही मुख्य ध्येय है. इस विशेष अवसर पर करणपाल सिंह भाटी भी उपस्थित रहे और चर्चा में भाग लिया।

sjps