बैकुंठपुर में व्यापारियों ने एसपी हरीश राठौड़ को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष कार्रवाई और सुरक्षा की मांग

बैकुंठपुर में व्यापारियों ने एसपी हरीश राठौड़ को सौंपा ज्ञापन
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बैकुंठपुर (कोरिया), 21 । बैकुंठपुर में एक व्यापारी IC MAAL के खिलाफ असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाए जा रहे भय और प्रताड़ना के विरोध में स्थानीय व्यापारी वर्ग एकजुट हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोरिया पुलिस अधीक्षक हरीश राठौड़ से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और पीड़ित परिवार को उचित सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

एसपी हरीश राठौड़ को सौंपे गए ज्ञापन में व्यापारियों ने अवगत कराया कि संबंधित परिवार लंबे समय से बैकुंठपुर में व्यापार और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र के विकास में योगदान दे रहा है। जबकी , पिछले कुछ समय से कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा अनावश्यक विवाद खड़ा कर, भीड़ जुटाकर और झूठी शिकायतों के माध्यम से परिवार को मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इस स्थिति के कारण पूरे व्यापारी वर्ग और अल्पसंख्यक समाज में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो गया है।

pop ronak

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से हाल ही में दर्ज मामले (FIR संख्या 214/2026) की निष्पक्ष और विधिसम्मत जांच कराने का अनुरोध किया। साथ ही, माहौल खराब करने, भय पैदा करने और किसी विशेष वर्ग को लक्षित कर दबाव बनाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके।
प्रतिनिधि मंडल ने कोतवाली थाने पहुंचकर हुड़दंग फैलाने वालों व मॉल पर पथरबाजी करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गयी व FIR का पत्र दिया गया।

पुलिस अधीक्षक हरीश राठौड़ ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन पूरी निष्पक्षता और तत्परता के साथ मामले की जांच करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और प्रत्येक नागरिक व व्यापारी की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है, और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। ज्ञापन देने वालों में अजय गुप्ता , संजय गुप्ता , प्रहलाद अग्रवाल , मनीष – हरीश ललवानी , अरुण जैन ,सुभाष अग्रवाल , अनुराग दुबे , रमेश जैन , प्रवीण जायसवाल , स्वतंत्र महोबिया , शैलेश शिवहरे , सुनील ललवानी , अजय जीवनानी , गुड्डू सरदार , राजेश शुक्ला , महेन्द्र बैद , शशांक जिज्ञासि , शारदा गुप्ता , नीरज पांडे , विजय सोनी , CA प्रशान्त गुप्ता , शैलेन्द्र शर्मा , मयंक अग्रवाल , अर्शद खान , आस्तिक शुक्ला आदि अनेक व्यापारी शामिल थे।

sesumo school
sjps