NEET UG 2026 में बीकानेर की दिव्या बनीं सिटी टॉपर, जयपुर के उपलक्ष्य गोयल को ऑल इंडिया 3rd रैंक
NEET UG 2026 में बीकानेर की दिव्या बनीं सिटी टॉपर


बीकानेर, 21 जुलाई । मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 (NEET UG 2026) के जारी परिणामों में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा का परचम लहराया है। संस्थान के बीकानेर सेंटर की छात्रा दिव्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीकानेर जिले में सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। वहीं, जयपुर के छात्र उपलक्ष्य गोयल ने ऑल इंडिया स्तर पर 3rd रैंक प्राप्त कर पूरे राजस्थान राज्य में पहला स्थान हासिल किया है।


शुक्रवार दोपहर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीकानेर ब्रांच मैनेजर दिग्विजय सिंह ने संस्थान के इस शानदार परीक्षा परिणाम की जानकारी साझा की। इस दौरान रमेश पुरोहित, नवीन, वेदप्रकाश शर्मा, नविता विश्नोई और प्रखर मुंजाल भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि बीकानेर जिले की टॉपर दिव्या मूलतः लूणकरणसर क्षेत्र की रहने वाली हैं।


प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर भी आकाश के विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम (DLP) के छात्र आर्यन गुप्ता ने 720 में से 715 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR-1) हासिल की। क्लासरूम प्रोग्राम के उपलक्ष्य गोयल ने 711 अंकों के साथ AIR-3, आर्यन दुबे ने 710 अंकों के साथ AIR-7 और गीतांश सरीन ने 705 अंकों के साथ AIR-8 हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया। इस वर्ष नीट यूजी में आकाश के कुल 38 छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप-100 में जगह बनाई है, जिनमें से 16 छात्र टॉप-50 में और 4 छात्र टॉप-10 में शामिल हैं।
विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर AESL के केंद्रीय निदेशक अखिलेश वैद्य ने सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का सुखद परिणाम है। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में संस्थान के छात्रों ने 13 बार ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल की है, वहीं टॉप-10 में 64 प्रतिशत और टॉप-100 में 50 प्रतिशत स्थानों पर संस्थान के विद्यार्थियों ने कब्जा जमाया है।


