अजित फाउंडेशन के संवाद कार्यक्रम में पर्यावरण विशेषज्ञों की चेतावनी: अंग्रेजी बबूल और जलवायु परिवर्तन थार की जैव विविधता के लिए बड़ा खतरा

अजित फाउंडेशन के संवाद कार्यक्रम में पर्यावरण विशेषज्ञों की चेतावनी
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 21 जुलाई । अजित फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को बीकानेर में मासिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘‘शुष्क क्षेत्रों में जैव विविधता एवं जलवायु परिवर्तन’’ रहा, जिसमें पर्यावरण विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने थार मरुस्थल के पारिस्थितिकी तंत्र को बचाने के लिए गंभीर मंथन किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार शर्मा ने बीकानेर संभाग की जैव विविधता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि थार की यह समृद्ध विरासत हमारे बुजुर्गों द्वारा संजोकर रखी गई है। उन्होंने बताया कि ओरण, देववन, गोचर, नाडी, तालाब, जोहड़, पायतन और आगोर जैसी पारंपरिक व्यवस्थाएं आज भी थार मरुस्थल की जैव विविधता, स्थानीय आजीविका, पशुपालन और वन्यजीव संरक्षण का मुख्य आधार हैं।

pop ronak

संवाद के दौरान प्रो. छंगाणी ने जलवायु परिवर्तन और विदेशी प्रजाति ‘अंग्रेजी बबूल’ (प्रोसोपिस जूलीफ्लोरा) से थार की जैव विविधता पर मंडरा रहे खतरे को रेखांकित किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकारी योजनाओं के तहत अंग्रेजी बबूल के उन्मूलन का व्यापक अभियान समय रहते नहीं चलाया गया, तो स्थानीय वनस्पतियां और जीव-जंतु धीरे-धीरे लुप्त हो जाएंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रसिद्ध शिक्षाविद् व समाजसेविका सुशीला ओझा ने कहा कि रेगिस्तानी जीवन चुनौतीपूर्ण है, जो हमें सीमित साधनों में प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर जीना सिखाता है। उन्होंने प्रकृति और नारी शक्ति की तुलना करते हुए कहा कि दोनों ही नवसृजन और भावी पीढ़ियों के संवर्धन का कार्य करती हैं। संस्था समन्वयक संजय श्रीमाली ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए जलवायु परिवर्तन को एक वैश्विक संकट बताया, जिससे निपटने के लिए सतत प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

इस दौरान उरमूल सीमांत (बज्जू) के प्रतिनिधि भोजराज और रविकांत भाटी ने जल संसाधनों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में डॉ. नरेंद्र शर्मा, सीमा जोशी और बिन्नाणी कन्या महाविद्यालय की छात्राओं सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में बिन्नाणी कॉलेज की प्रो. ऋचा जोशी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

sesumo school
sjps