बीकानेर में शिक्षा निदेशक का भावपूर्ण सम्मान, सेवानिवृत्ति से पूर्व कर्मचारी संघ और अधिकारियों ने जताया आभार

बीकानेर में शिक्षा निदेशक का भावपूर्ण सम्मान
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 22 जुलाई । शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य के नेतृत्व में बीकानेर स्थित शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुधवार, 22 जुलाई 2026 को शिक्षा निदेशक महोदय का उनकी आसन्न सेवानिवृत्ति से पूर्व भावपूर्ण सम्मान किया। इस दौरान निदेशालय परिसर में आत्मीय और गरिमामय वातावरण देखने को मिला।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समारोह के दौरान वक्ताओं ने शिक्षा निदेशक द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा जगत और कार्मिकों के हित में किए गए कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने कहा कि निदेशक महोदय ने कर्मचारियों की पदोन्नति (डीपीसी) प्रक्रियाओं को गति देने के लिए जो विशेष और अतिरिक्त प्रयास किए, उसी का परिणाम है कि प्रदेश भर के हजारों शिक्षा कर्मियों को समय पर पदोन्नति के साथ-साथ वित्तीय लाभ भी प्राप्त हुआ।

pop ronak

निदेशक महोदय के कार्यकाल में हुए इन कार्मिक-हितैषी निर्णयों से पूरे राजस्थान के शिक्षा विभागीय कर्मचारियों में भारी उत्साह की लहर व्याप्त है। कार्यक्रम के अंत में संघ के प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने निदेशक महोदय को मोमेंटो व माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और उनके द्वारा दिए गए मार्गदर्शन एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पूरे शिक्षा परिवार की ओर से सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया।

sesumo school
sjps