श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में छात्र क्लबों का भव्य शुभारंभ

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में छात्र क्लबों का भव्य शुभारंभ
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बैज अलंकरण के साथ विद्यार्थियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 21 जुलाई । घड़सीसर स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और सामाजिक उत्तरदायित्व को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न छात्र क्लबों का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

pop ronak

कार्यक्रम में प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अर्पिता गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अपने प्रेरक उद्बोधन में डॉ. गुप्ता ने कहा कि क्लब गतिविधियां केवल सह-पाठ्यक्रम कार्यक्रम नहीं हैं, बल्कि व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा, अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे जीवन मूल्यों को अपनाने तथा क्लबों में सक्रिय भागीदारी के माध्यम से अपनी प्रतिभा को नई दिशा देने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर श्री चैतन्य समूह के सेंट्रल ऑफिस से जोनल कोऑर्डिनेटर सुश्री वंशिता पारीक भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को क्लब गतिविधियों के माध्यम से टीम भावना, नेतृत्व कौशल, प्रभावी संवाद क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं, विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र क्लब विद्यार्थियों के समग्र विकास की आधारशिला हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न क्लबों के उद्देश्य, उनकी वार्षिक कार्ययोजना और वर्षभर आयोजित होने वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा की गई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि डॉ. अर्पिता गुप्ता, जोनल कोऑर्डिनेटर सुश्री वंशिता पारीक तथा प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने नवचयनित पदाधिकारियों को बैज अलंकृत कर उन्हें अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शुभकामनाएं दीं।

घोषित सूची के अनुसार ‘क्रिएटिव प्रोडिजिज’ क्लब में पूजा शर्मा व हेमाक्षी वर्मा, ‘अंबर माइंड’ में राधा कनोजिया व ईशानवी, ‘माइटी मिलिटेंट्स’ में कुमकुम गौड़ व अवरीन तथा ‘यंग ऑरेटर’ क्लब में चेतना भादा व जानवी मंगलाव को इंचार्ज एवं कैप्टन चयनित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि ये क्लब विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में सशक्त मंच प्रदान करेंगे।

sesumo school
sjps