प्राइवेट स्कूलों के संबलन निरीक्षण पर शिक्षा मंत्री की हरी झंडी

प्राइवेट स्कूलों के संबलन निरीक्षण पर शिक्षा मंत्री की हरी झंडी
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • वर्ष में सिर्फ एक बार होगा निरीक्षण, मांगें पूरी न होने पर 26 को जयपुर में आंदोलन की रणनीति बनाएगा फेडरेशन

बीकानेर,22 जुलाई ।  प्रदेश के निजी स्कूलों के ‘शिक्षा संबलन निरीक्षण’ को लेकर चल रहे गतिरोध के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी जयपुर के शिक्षा विभागीय सूत्रों के अनुसार, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्राइवेट स्कूलों का संबलन निरीक्षण वर्ष में केवल एक बार ही आयोजित करने पर अपनी सहमति दे दी है। सोमवार, 20 जुलाई 2026 को जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान प्राइवेट स्कूल्स फेडरेशन के मांग पत्र पर चर्चा करते हुए शिक्षा मंत्री ने यह हरी झंडी दिखाई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 16 जुलाई 2026 को अतिरिक्त शिक्षा सचिव राजेश यादव ने भी फेडरेशन प्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता में वर्ष में केवल एक बार निरीक्षण का आश्वासन दिया था। नए नियमों के तहत यह निरीक्षण प्रतिवर्ष 1 अप्रैल से 30 सितंबर के मध्य आयोजित करने का खाका तैयार किया जा रहा है। हालांकि, विभाग की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक और लिखित आदेश जारी नहीं किया गया है।

pop ronak

निरीक्षण का आदेश वापस लेने पर अड़ा फेडरेशन, निदेशक सीताराम जाट से की मुलाकात

शिक्षा मंत्री की सहमति के बावजूद ‘प्राइवेट स्कूल्स फेडरेशन’ अपने कड़े रुख पर कायम है। फेडरेशन के सचिव गिरिराज खैरीवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार, 22 जुलाई 2026 को बीकानेर में प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट तथा अतिरिक्त निदेशक शैलेंद्र कुमार देवड़ा से मुलाकात की। वार्ता के दौरान निदेशक सीताराम जाट ने बताया कि सचिवालय स्तर पर मांग पत्र के प्रत्येक बिंदु पर विस्तृत चर्चा हो चुकी है और सरकार सकारात्मक निर्णय लेने का प्रयास कर रही है, जिसमें थोड़ा समय लगेगा। अतिरिक्त निदेशक देवड़ा ने भी बताया कि मांग पत्र की परीक्षण रिपोर्ट 17 जुलाई को ही सचिवालय भेजी जा चुकी है।

24 जुलाई तक लिखित आदेश नहीं मिले तो आंदोलन, 26 को जयपुर में होगी बड़ी बैठक

फेडरेशन के सचिव गिरिराज खैरीवाल ने स्पष्ट किया कि संगठन संबलन निरीक्षण के आदेश को पूरी तरह से निरस्त (प्रत्याहरण) करने तथा अपनी 12 अन्य जायज मांगों के समाधान की मांग पर अड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि केवल मौखिक आश्वासनों से काम नहीं चलेगा। यदि विभाग द्वारा दिए गए अल्टीमेटम की तिथि 24 जुलाई 2026 तक इन सभी 13 मांगों का लिखित एवं व्यावहारिक समाधान नहीं किया जाता है, तो फेडरेशन राज्यव्यापी आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगा।

इसी कड़ी में फेडरेशन से जुड़े प्रदेश के 11 प्रमुख घटकों के अध्यक्षों और 38 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति की एक अति आवश्यक बैठक 26 जुलाई 2026 को जयपुर में बुलाई गई है, जिसमें सर्वसम्मति से आगामी उग्र आंदोलन की रूपरेखा और रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। बीकानेर में हुई वार्ता के दौरान प्रतिनिधिमंडल में अजमेर से कैलाश शर्मा, टोंक से लोकेश जैन और बीकानेर से लोकेश कुमार मोदी शामिल रहे।

sesumo school
sjps