गंगाशहर नागरिक परिषद् कोलकाता 21 अगस्त को आयोजित करेगी ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’

बीकानेर में 40 हजार बीघा गोचर भूमि पर गौ अभयारण्य की मांग: मुख्यमंत्री व मंत्रियों को लिखा पत्र
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

होनहार विद्यार्थियों और उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं से आवेदन आमंत्रित

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर न्यूज, गंगाशहर नागरिक परिषद् कोलकाता, प्रतिभा सम्मान समारोह 2026, गंगाशहर, राजस्थान न्यूज, करियर गाइडेंस

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

बीकानेर, 22 जुलाई । गंगाशहर नागरिक परिषद्, कोलकाता द्वारा गंगाशहर क्षेत्र में शिक्षा, विकास और जन-कल्याण की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आगामी 21 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को दोपहर 02:30 बजे टी.एम. ऑडिटोरियम में भव्य ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में गंगाशहर क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं को अलंकृत किया जाएगा।

परिषद् के मंत्री मनीष सेठिया ने बताया कि वर्तमान में परिषद् के अध्यक्ष प्रदीप चोपड़ा स्वयं शिक्षा जगत के जाने-माने नाम हैं और पश्चिम बंगाल के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान “आईलीड” (iLEAD) से जुड़े हुए हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस समारोह का उद्देश्य क्षेत्र की प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर आमंत्रित विद्यार्थियों को मोटिवेशनल स्पीकर्स और करियर गाइडेंस विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।

किन्हें और किस आधार पर मिलेगा सम्मान?

परिषद् के संयोजक एवं सम्पतलाल दूगड़ ने प्रतिभा चयन के मानदंडों की जानकारी देते हुए बताया कि
माध्यमिक व उच्च माध्यमिक: सत्र 2025-2026 की माध्यमिक (10वीं) और उच्च माध्यमिक (12वीं) परीक्षा में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी।

स्नातक व स्नातकोत्तर: स्नातक (Graduation) और स्नातकोत्तर (Post Graduation) स्तर की परीक्षाओं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राएं।

प्रोफेशनल कोर्सेज: सत्र 2025-2026 में CA, CS, ICWA, MBBS, LLB, MS, MD, MBA, MCA, BE, ME, IAS, IRS, IPS, IIT, IIM या इसके समकक्ष किसी भी मान्यता प्राप्त प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश पाने वाले या फाइनल में सफलता अर्जित करने वाले अभ्यर्थी।

अन्य विशेष क्षेत्र: खेल-कूद, सांस्कृतिक, विज्ञान या किसी भी समकक्ष विधा में राज्य, राष्ट्रीय अथवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जाएगा।

पात्रता: आवेदक गंगाशहर का निवासी होना चाहिए, चाहे वह किसी भी जाति या धर्म से ताल्लुक रखता हो।

आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि: 05 अगस्त 2026

आयोजन प्रभारी भैरूंदान सेठिया और महेंद्र चोपड़ा ने बताया कि आवेदन पत्र के साथ आवेदक का नाम, पिता का नाम, पता, मोबाइल नंबर, विद्यालय/कॉलेज विवरण, फोटो, अंक तालिका/सर्टिफिकेट की छायाप्रति तथा पहचान/निवास के प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। प्रविष्टि संबंधित संस्था प्रधान या महाविद्यालय प्राचार्य से प्रमाणित (Attested) होनी चाहिए।

बच्छाराज रांका ने बताया कि पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र 05 अगस्त 2026 तक गंगाशहर मुख्य बाजार स्थित ‘गंगाशहर सैटेलाइट अस्पताल’ के कमरा संख्या 18 में जमा कराए जा सकते हैं। फॉर्म जमा कराने का समय सुबह 10:00 से 12:00 बजे और शाम 05:00 से 06:00 बजे तक रहेगा, जहाँ विनीत बोथरा (मो. 9351165483) आवेदन प्राप्त करेंगे।

5 अगस्त 2026 के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। विशेष जानकारी के लिए संयोजक (मो. 9772179999) या आयोजन प्रभारी भैरूंदान सेठिया (मो. 9414140799) से संपर्क किया जा सकता है। परिषद् के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सामसुखा ने बताया कि संस्था द्वारा गंगाशहर क्षेत्र में शैक्षणिक उत्थान के लिए भविष्य में और भी कई बड़े प्रकल्प शुरू करने की योजना है।

sjps