श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पेंशनर्स सोसायटी का 14वां वार्षिक सम्मान समारोह आयोजित: 75 वर्ष पूर्ण कर चुके वरिष्ठजनों का हुआ अभिनंदन

श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पेंशनर्स सोसायटी का 14वां वार्षिक सम्मान समारोह आयोजित
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 03 अगस्त । श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पेंशनर्स सोसायटी (रजि.), बीकानेर का 14वां वार्षिक सम्मान समारोह सोमवार को पंचायती भवन सभागार में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान करने के साथ-साथ शिक्षा, संस्कृति और संगीत के क्षेत्र में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को भी सराहा गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ, जिसके पश्चात युवा गायक गौरीशंकर सोनी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। संस्था सचिव प्रेमप्रकाश महेचा ने स्वागत भाषण देते हुए सोसायटी की वार्षिक गतिविधियों और समाजहित में किए जा रहे कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

pop ronak

संस्कारों और बुजुर्गों के सानिध्य से ही आगे बढ़ेगी युवा पीढ़ी
अध्यक्षीय उद्बोधन में समाजसेवी गणेश सोनी ने कहा कि निष्ठा, साफ नीयत और निस्वार्थ भाव से की गई समाज सेवा में ईश्वर और समाज दोनों का आशीर्वाद मिलता है।

मुख्य अतिथि शिक्षाविद डॉ. नंदकिशोर बाड़मेरा ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक संस्कारों से जोड़ना बेहद आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अपने बुजुर्गों के साथ समय बिताने का आह्वान किया ताकि पारिवारिक व सांस्कृतिक मूल्य सुरक्षित रह सकें। वहीं, विशिष्ट अतिथि सेवाराम सोनी और चांदमल बाड़मेरा ने युवाओं को बेरोजगारी की चुनौतियों के बीच सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

75 वर्ष पूर्ण कर चुके वरिष्ठजनों का भावभीना सम्मान
समारोह के मुख्य चरण में 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके समाज के वरिष्ठजनों को मंच पर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले वरिष्ठजनों में श्रीमती सम्पत देवी (पत्नी स्व. सत्यनारायण जसमतिया),
श्रीमती कमलादेवी (पत्नी स्व. सम्पतलाल कट्टा), श्री केशरीचन्द मंडोरा (पुत्र स्व. धनराज), श्री ओमप्रकाश बाड़मेरा (पुत्र स्व. द्वारकादास),
अतिथियों द्वारा इन सभी वरिष्ठजनों को पुष्पमाला, शॉल, सम्मान-पत्र, अँगवस्त्र (अपर्णा) एवं श्रीफल भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रतिभा सम्मान
समारोह में बाल कलाकार तन्वी और नील सोनी ने गीता के श्लोकों का सस्वर वाचन कर उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अतिरिक्त समाज के सुप्रसिद्ध गायकों—ज्ञानेश्वर सोनी, पवन प्यारे, गौरीशंकर सोनी, राधाकिशन भजूड, ज्ञानू मीनाकार, नरेंद्रकुमार सोनी तथा उभरती प्रतिभाओं शिवानी सोनी व योगेश सोनी ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। सभी कलाकारों एवं समाज की सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

सोसायटी के अध्यक्ष बृजरतन मंडोरा एवं कोषाध्यक्ष प्रेमरतन मंडोरा ने संस्था की निरंतरता और शैक्षणिक जागरूकता पर विचार रखे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रसिद्ध कवि व कथाकार राजाराम स्वर्णकार ने किया।

sjps
sesumo school