एपीओ (APO) अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग कक्षाएं 10 अगस्त से

अजय पुरोहित
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • बार एसोसिएशन और ज्ञान विधि महाविद्यालय की संयुक्त पहल

बीकानेर, 03 अगस्त । बार एसोसिएशन, बीकानेर एवं ज्ञान विधि पी.जी. महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बार एसोसिएशन, बीकानेर के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने बताया कि इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी को प्रोत्साहित करना और विधि विद्यार्थियों को अनुभवी अधिवक्ताओं का सीधा मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।

pop ronak

आवेदन और कक्षा संचालन का शेड्यूल
कार्यक्रम के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र 04 से 07 अगस्त 2026 तक बार एसोसिएशन, बीकानेर की लाइब्रेरी या ज्ञान विधि पी.जी. महाविद्यालय के कार्यालय से प्राप्त कर वहीं जमा करवा सकते हैं।

नि:शुल्क कोचिंग कक्षाओं का आयोजन 10 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन शाम 4:30 बजे से 6:00 बजे तक बार एसोसिएशन की लाइब्रेरी में किया जाएगा। कक्षाओं का संचालन कार्यक्रम प्रभारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता धनराज सोनी के निर्देशन में होगा, जिसमें विषय विशेषज्ञ और वरिष्ठ अधिवक्ता अभ्यर्थियों को परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों का मार्गदर्शन देंगे।

केवल पंजीकृत एपीओ अभ्यर्थियों के लिए अवसर
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप कुमार शर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एपीओ परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होगा। बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, जिन्होंने राजस्थान सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) भर्ती परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन पत्र भर रखा है।

बार एसोसिएशन ने विश्वास जताया कि बीकानेर क्षेत्र के विधि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस प्रकार के शैक्षणिक व मार्गदर्शन कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।

sjps
sesumo school