प्राण प्रतिष्ठा में जानिए कौन-कौन उद्योगपति पहुंचा अयोध्या व कौन चहक रहा था

प्राण प्रतिष्ठा में जानिए कौन-कौन उद्योगपति पहुंचा अयोध्या व कौन चहक रहा था
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

नई दिल्ली, 22 जनवरी। अयोध्या में आज राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उद्योग जगत की कई जानी मानी हस्तियां पहुंची। इनमें रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी, उनके छोटे भाई अनिल अंबानी, कुमार मंगलम बिड़ला, सज्जन जिंदल, सुनील भारती मित्तल, पवन मुंजाल, अनिल अग्रवाल और श्रीधर वेम्बू जैसे दिग्गज शामिल थे। मुकेश अंबानी के पुत्र और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी सपत्नीक अयोध्या पहुंचे थे। लेकिन इस मौके पर सबसे ज्यादा अनिल अंबानी चहकते हुए नजर आए। वह सबसे पहले अयोध्या पहुंच गए थे। वह कई लोगों से गर्मजोशी से हाथ मिलाते और गले लगते नजर आए। वह दक्षिण के सुपरस्टार चिरंजीवी और राम चरण के साथ हंसी-मजाक करते हुए नजर आए। किसी जमाने में देश के टॉप अमीरों में शामिल अनिल अंबानी की नेटवर्थ अब जीरो हो चुकी है। उनकी कई कंपनिया दिवालया प्रोसेस से गुजर रही हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी सपरिवार अयोध्या पहुंचे

pop ronak

देश की सबसे वैल्यूएबल रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी सपरिवार अयोध्या पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी नीता अंबानी, पुत्र आकाश और अनंत अंबानी भी थे। आकाश की पत्नी श्लोका मेहता और अनंत की मंगेतर राधिका मर्चेंट भी राम मंदिर के दर्शनों के लिए पहुंची थीं। राम नाम के जयकारों के बीच मुकेश अंबानी और नीता अंबानी हाथ जोड़कर लोगों से मिलते हुए नजर आए। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले मुकेश अंबानी ने कहा कि आज भगवान राम आ रहे हैं। 22 जनवरी को पूरे देश में राम दिवाली होगी। प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर रविवार को मुंबई में मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया पूरी तरह राममय नजर आया। रंग बिरंगी लाइटों से 27 मंजिला इस इमारत पर श्री राम लिखा नजर आ रहा था।

किस-किस को मिला था न्योता

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए करीब 10 हजार लोगों को शामिल होने का न्योता दिया गया था। इसमें उद्योग के साथ-साथ मनोरंजन, खेल, राजनीति, आस्था, सार्वजनिक जीवन और कला जगत से जुड़ी हस्तियां शामिल हैं। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को भी इसमें आमंत्रित किया गया था। साथ ही राम मंदिर कार्यक्रम में अडानी ग्रुप के चेयरमैन और एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस गौतम अडानी को भी बुलाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *