संस्थापन व प्रशासनिक अधिकारियों की DPC तथा पदस्थापन ऑनलाइन काउंसलिंग से कराने की मांग

कमल नारायण आचार्य
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • शिक्षा निदेशक एवं उच्चाधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

बीकानेर, 04 अगस्त । शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान (बीकानेर) ने कर्मचारियों की पदोन्नति, वरिष्ठता निर्धारण और पदस्थापन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को तीन अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। संघ के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त निदेशक से मुलाकात कर इन मांगों पर त्वरित एवं न्यायसंगत कार्रवाई करने का आग्रह किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष गिरजाशंकर आचार्य, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण गहलोत एवं प्रदेश परामर्शक विष्णु पुरोहित ने अतिरिक्त निदेशक महोदय को ज्ञापन सौंपकर निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखीं।

pop ronak

DPC एवं ऑनलाइन काउंसलिंग से पदस्थापन: संस्थापन अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी के वर्ष 2026-27 के पदों की विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए तथा पदस्थापन पारदर्शी तरीके से केवल ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से किया जाए।

आरपीएससी (RPSC) चयनित कार्मिकों की पदोन्नति: आरपीएससी द्वारा चयनित वर्ष 1986 के कार्मिकों की वरिष्ठता का अंतिम निर्धारण करते हुए उनकी पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू की जाए।

अनुभाग आवंटन: निदेशालय में अनुभाग आवंटन व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत वार्ता की गई और इसमें सुधार की मांग की गई।

प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि अतिरिक्त निदेशक ने संघ की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और सौंपे गए ज्ञापनों पर त्वरित व सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वस्त दिया।

sjps
sesumo school