विहिप महानगर अध्यक्ष रामरतन धारणिया का राजस्थानी मोट्यार परिषद ने किया अभिनंदन
विहिप महानगर अध्यक्ष रामरतन धारणिया का राजस्थानी मोट्यार परिषद ने किया अभिनंदन


बीकानेर, 04 अगस्त । विश्व हिन्दू परिषद (विहिप), बीकानेर के नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष रामरतन धारणिया का राजस्थानी मोट्यार परिषद द्वारा साफा एवं उपरणा पहनाकर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।


कार्यक्रम के दौरान राजस्थानी मोट्यार परिषद के कोषाध्यक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद दीर्घकाल से हिन्दू समाज में सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और सनातन मूल्यों के संवर्धन में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि रामरतन धारणिया के नेतृत्व में संगठन समाजहित और राष्ट्रहित के संकल्पों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।


राजस्थानी भाषा की मान्यता हेतु मांगा सहयोग
परिषद के जिलाध्यक्ष हिमांशु टाक ने विहिप अध्यक्ष धारणिया से मातृभाषा राजस्थानी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने, राज्य में राजभाषा का दर्जा दिलाने तथा स्थानीय संस्कृति के संरक्षण अभियान में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि अपनी मातृभाषा और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण ही सशक्त राष्ट्र निर्माण का आधार है।
अभिनंदन पर आभार व्यक्त करते हुए विहिप महानगर अध्यक्ष रामरतन धारणिया ने राजस्थानी मोट्यार परिषद के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मातृभाषा और भारतीय संस्कृति की रक्षा हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राजस्थानी भाषा व संस्कृति के संरक्षण से जुड़े हर कार्य में वे और उनकी संपूर्ण टीम सदैव तत्पर रहेगी।
अनेक कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अभिनंदन समारोह में राजस्थानी मोट्यार परिषद की ओर से धारणिया के सफल कार्यकाल की कामना की गई। अवसर पर श्याम सुंदर गहलोत, देवेंद्र गहलोत, रामावतार शर्मा, कमल किशोर मारू, प्रशांत जैन, रविंद्र जाजड़ा, विनोद माली, सुनील बिश्नोई, मनोज पंवार, दिनेश शर्मा, ब्रह्मकुमार गहलोत, रणजीत उपाध्याय तथा मनीष सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


