हर-हर महादेव के जयकारों से तूफानी डाक कांवड़ लेने श्रीरामसर से रवाना हुए शिवभक्त, 10 दिन बाद गौमुख जल से करेंगे अभिषेक

हर-हर महादेव के जयकारों से तूफानी डाक कांवड़ लेने श्रीरामसर से रवाना हुए शिवभक्त, 10 दिन बाद गौमुख जल से करेंगे अभिषेक
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 8 अगस्त । भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा एवं समर्पण का परिचय देते हुए शुक्रवार रात्रि को बीकानेर के श्रीरामसर से शिवभक्तों का जत्था गौमुख (उत्तराखंड) से पवित्र गंगाजल लाने के लिए उत्साह के साथ रवाना हुआ। प्रस्थान से पूर्व रामबाग, श्रीरामसर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने यात्रियों की सुरक्षित व सफल यात्रा की कामना की। इस दौरान पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम से जुड़े चांदमल भाटी एवं घनश्याम भाटी ने बताया कि श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का माल्यार्पण व पुष्पवर्षा कर उत्साहवर्धन किया। शिवभक्तों का यह दल बस द्वारा गंगोत्री तक पहुंचेगा और वहां से 18 किलोमीटर ऊपर पैदल कठिन पर्वतीय मार्ग से होते हुए गौमुख पहुंचेगा। गौमुख से पवित्र गंगाजल कांवड़ में भरकर भक्त लगभग 900 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए ‘तूफानी डाक कांवड़ यात्रा’ के रूप में 17 अगस्त को बीकानेर लौटेंगे। इसके पश्चात श्रीरामसर स्थित रामबाग में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा।

pop ronak

समारोह के दौरान माली सैनी सामूहिक विवाह समारोह संस्थान के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी, मुरली पंवार, जीतू पंवार, मुकेश पंवार, प्रेम कुमार गहलोत, शिव गहलोत, हुकमचंद कच्छावा एवं नंदकिशोर गहलोत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यात्रा में शामिल युवा शिवभक्त
कांवड़ यात्रा में प्रणव गहलोत, आनंद गहलोत, गौतम सांखला, पवन मोहता, पवन खडग़ावत, भवानी पंवार, महावीर जाट, अर्जुन गहलोत, भगत गहलोत, सुनील पंवार, मयंक गहलोत, राजेश चौहान, ईश्वर भाटी, रवि गहलोत, रविशंकर सोलंकी, करण सोलंकी, मंगल सोलंकी, नारायण गहलोत, अमरचंद प्रजापत, दक्ष चौहान, राधे खड्गावत, उदय (भवानी), सोनू सांखला, राजेंद्र गहलोत, अर्जुन सोलंकी, नारायण उपाध्याय, सेवाराम सोलंकी, रामलाल प्रजापत, जयकिशन चौहान, रौनक गहलोत, चेतन गहलोत, भरत गहलोत, अनुज गहलोत, कुलदीप सोलंकी, राहुल राठौर, संतोष सोनी, मंथन मेघवाल, मनोज गहलोत, लोकेश प्रजापत, तरुण गहलोत, मानव कच्छावा, अनिल तंवर, विक्रम सांखला, दीपक शर्मा, तेजस गहलोत और राधे गहलोत सहित कई युवा शामिल हैं।

 

sjps
sesumo school