बोर्ड परीक्षाओं के प्रायोगिक एवं कॉपी जांच कार्य का मानदेय बढ़ाने की मांग: शैक्षिक महासंघ ने बोर्ड अध्यक्ष को भेजा ज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं के प्रायोगिक एवं कॉपी जांच कार्य का मानदेय बढ़ाने की मांग: शैक्षिक महासंघ ने बोर्ड अध्यक्ष को भेजा ज्ञापन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 10 नवम्बर । अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा आयोजित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षाओं में शिक्षकों को दिए जाने वाले मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की पुरजोर मांग उठाई है। इस संबंध में महासंघ के प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बोर्ड अध्यक्ष को ज्ञापन प्रेषित कर प्रायोगिक परीक्षाओं में वीक्षण व परीक्षक कार्य तथा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन (कॉपी जांच) की दरों का शीघ्र पुनर्निर्धारण करने का आग्रह किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ज्ञापन में इस बात पर विशेष जोर दिया गया है कि बोर्ड परीक्षाओं के सफल संचालन में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। शिक्षक पूरी निष्ठा और समयबद्धता के साथ प्रायोगिक परीक्षाओं, वीक्षण, पर्यवेक्षण और मूल्यांकन जैसे दायित्वों का निर्वहन करते हैं, लेकिन इन कार्यों के लिए मिलने वाला पारिश्रमिक पिछले कई वर्षों से पुरानी दरों पर ही निर्धारित है। महासंघ ने रेखांकित किया कि बोर्ड द्वारा विद्यार्थियों से वसूली जाने वाली परीक्षा फीस में तो समय-समय पर बढ़ोतरी की गई है, परंतु शिक्षकों के पारिश्रमिक में अपेक्षित वृद्धि नहीं की गई है। वर्तमान समय में आवागमन व्यय, जीवनयापन के बढ़ते खर्च और कार्यभार में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए मौजूदा मानदेय अपर्याप्त प्रतीत होता है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

महासंघ के प्रदेश सचिव रवि आचार्य ने जानकारी दी कि ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख रूप से प्रायोगिक परीक्षाओं के वीक्षण एवं परीक्षक कार्य के मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी, उत्तर पुस्तिकाओं की प्रति कॉपी जांच दर बढ़ाने, मूल्यांकन कार्यों से जुड़े भत्तों का समय-समय पर पुनरीक्षण करने तथा मानदेय का भुगतान समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करने की मांग रखी गई है। वहीं, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश बिश्नोई ने बोर्ड प्रशासन से अपील की है कि शिक्षकों के श्रम, समय और अमूल्य योगदान को उचित सम्मान देते हुए आगामी बोर्ड परीक्षा सत्र से ही मानदेय दरों में न्यायसंगत वृद्धि का सकारात्मक निर्णय लिया जाए।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *