एडवोकेट कुलदीप कुमार शर्मा लगातार तीसरी बार बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य निर्वाचित
एडवोकेट कुलदीप कुमार शर्मा लगातार तीसरी बार बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य निर्वाचित


- बीकानेर पहुंचने पर बार एसोसिएशन ने किया भव्य स्वागत
बीकानेर, 10 अगस्त। राजस्थान बार काउंसिल के चुनाव में एडवोकेट कुलदीप कुमार शर्मा के लगातार तीसरी बार सदस्य निर्वाचित होने पर सोमवार को बीकानेर आगमन पर बार एसोसिएशन, बीकानेर द्वारा बार एसोसिएशन परिसर में उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।


बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष एडवोकेट अजय कुमार पुरोहित के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में अधिवक्ताओं ने कुलदीप कुमार शर्मा का शॉल व साफा पहनाकर अभिनंदन किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।


अधिवक्ताओं के हितों का राज्य स्तर पर मजबूत प्रतिनिधित्व
समारोह को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने कहा कि एडवोकेट कुलदीप शर्मा का लगातार तीसरी बार निर्वाचित होना बीकानेर के अधिवक्ता समुदाय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने अपने पूर्व के कार्यकालों में बीकानेर के अधिवक्ताओं की समस्याओं और कल्याण से जुड़े मुद्दों को राज्य स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया है। यह जीत अधिवक्ता समुदाय के अटूट विश्वास का परिणाम है।
अधिवक्ता कल्याण के लिए कटिबद्ध रहने का दिया आश्वासन
अपने अभिनंदन से अभिभूत एडवोकेट कुलदीप कुमार शर्मा ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगामी कार्यकाल में भी बीकानेर सहित पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं के कल्याण, सम्मान और व्यावसायिक हितों के लिए प्राथमिकता से कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे साथियों द्वारा व्यक्त किए गए विश्वास पर पूरी निष्ठा से खरे उतरेंगे।
समारोह में ये वरिष्ठ अधिवक्ता रहे उपस्थित
कार्यक्रम के दौरान बार एसोसिएशन बीकानेर के सचिव हेमंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष रक्षपाल विश्नोई, धर्मेंद्र वर्मा, मनीष गौड़, लेखराम धत्तरवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता बच्छराज कोठारी, गणेश चौधरी, सतपाल साहू, जगदीश शर्मा, ब्रजरतन व्यास, विमला सारोलिया, रविकांत वर्मा, सुरेंद्रपाल शर्मा, मिलाप धत्तरवाल एवं भंवर विश्नोई सहित बड़ी संख्या में कार्यकारिणी सदस्य व अधिवक्ता मौजूद रहे।

