डॉ. मेघना शर्मा राजस्थानी अध्ययन केंद्र की संस्थापक निदेशक नियुक्त; राजस्थानी मोट्यार परिषद ने किया सम्मान

डॉ. मेघना शर्मा राजस्थानी अध्ययन केंद्र की संस्थापक निदेशक नियुक्त; राजस्थानी मोट्यार परिषद ने किया सम्मान
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 10 अगस्त । राज्यपाल एवं कुलाधिपति के निर्देशों के अनुपालन में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में ‘राजस्थानी अध्ययन केंद्र’ की स्थापना की गई है। विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा को इस नए केंद्र का संस्थापक निदेशक नियुक्त किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नियुक्ति के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि यह केंद्र राजस्थानी संस्कृति, कला, पर्यटन और परंपराओं के संवर्धन हेतु निरंतर कार्य करेगा। केंद्र के माध्यम से साहित्यिक गोष्ठियां, शोध-आधारित संवाद कार्यक्रम तथा जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर राजस्थानी भाषा व संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि डॉ. मेघना पूर्व में भी विश्वविद्यालय के एसएफएस में संचालित राजस्थानी पाठ्यक्रम की संस्थापक समन्वयक के रूप में चार सत्रों तक अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

pop ronak

राजस्थानी मोट्यार परिषद ने किया अभिनंदन
डॉ. मेघना शर्मा की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर ‘राजस्थानी मोट्यार परिषद’ द्वारा उन्हें शॉल, साफा, दुपट्टा एवं पौधा भेंट कर अभिनंदन व सम्मान किया गया।

इस अवसर पर डॉ. नमामी शंकर आचार्य, डॉ. गौरीशंकर प्रजापत, राम शर्मा, रविंद्र जाजड़ा, राजेश चौधरी, प्रशांत जैन, सुनील बिश्नोई एवं दीपक चौधरी के नेतृत्व में विधि, इतिहास तथा राजस्थानी विभाग के अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

sjps