बीकानेर नगर निगम मेयर सीट अनारक्षित घोषित, नोखा, खाजूवाला व लूणकरनसर में ओबीसी सभापति, नापासर में एससी महिला को मौका

बीकानेर जिला उद्योग संघ ने कहा कि भारत सरकार बैंक हड़ताल से आर्थिक चक्र बाधित होने से रोके
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर, 13 अगस्त । राजस्थान में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर स्वायत्त शासन विभाग की ओर से आयोजित आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हो गई है। इस लॉटरी में बीकानेर जिले के नगर निगम, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के शीर्ष पदों के लिए वर्गवार आरक्षण स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सबसे महत्वपूर्ण निर्णय में बीकानेर नगर निगम के महापौर (मेयर) का पद अनारक्षित (ओपन) श्रेणी में रखा गया है। इसके चलते अब किसी भी वर्ग अथवा वर्ग-विशेष के महिला व पुरुष दावेदार इस पद के लिए चुनावी मैदान में उतर सकेंगे। अनारक्षित सीट घोषित होने के बाद जिले के राजनीतिक हलकों में नए समीकरण बनने लगे हैं और कई दिग्गज नेताओं ने अपनी दावेदारी की तैयारी शुरू कर दी है।

pop ronak

बीकानेर जिले के निकायों में आरक्षण की स्थिति
स्वायत्त शासन विभाग द्वारा निकाली गई लॉटरी के अनुसार जिले की विभिन्न नगर पालिकाओं में अध्यक्ष/सभापति पदों का श्रेणीवार आवंटन इस प्रकार तय किया गया है:

  • बीकानेर नगर निगम अनारक्षित (Open) सभी वर्ग (महिला एवं पुरुष)
  • नोखा नगर पालिका अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC Open) ओबीसी वर्ग (महिला एवं पुरुष)
  • खाजूवाला नगर पालिका अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC Open) ओबीसी वर्ग (महिला एवं पुरुष)
  • लूणकरनसर नगर पालिका अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC Open) ओबीसी वर्ग (महिला एवं पुरुष)
  • नापासर नगर पालिका अनुसूचित जाति महिला (SC Female) केवल अनुसूचित जाति की महिला
  • देशनोक क नगर पालिका अनारक्षित (Open) सभी वर्ग (महिला एवं पुरुष)
  • श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका अनारक्षित (Open) सभी वर्ग (महिला एवं पुरुष)

नवगठित पालिकाओं में खाजूवाला और लूणकरनसर के शीर्ष पदों पर ओबीसी वर्ग को अवसर मिलेगा, जबकि नापासर के पहले पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद की कमान अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित की गई है।

चुनावी आंकड़े और पिछला बोर्ड

बीकानेर नगर निगम क्षेत्र में कुल 80 वार्ड शामिल हैं। पिछले नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का बोर्ड गठित हुआ था, जिसमें सुशीला राजपुरोहित ने बतौर महापौर कार्यभार संभाला था।
वर्ष 2026 की नवीनतम विशेष मतदाता सूची के आंकड़ों के अनुसार, पूरे बीकानेर जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 17,50,408 पहुंच गई है। इनमें 9,24,743 पुरुष, 8,25,649 महिलाएं तथा 16 थर्ड जेंडर (ट्रांसजेंडर) मतदाता शामिल हैं। लॉटरी की स्थिति स्पष्ट होने के बाद अब राजनीतिक दलों द्वारा वार्ड स्तर पर प्रत्याशियों के चयन और रणनीति निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।