श्री जैन पीजी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन

श्री जैन पीजी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • स्वतंत्रता दिवस के पूर्व अवसर पर विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश

बीकानेर, 14 अगस्त । देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व अवसर पर स्थानीय श्री जैन पीजी महाविद्यालय, बीकानेर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा ‘तिरंगा रैली’ का भव्य आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित इस तिरंगा रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र चौधरी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर एवं विद्यार्थियों को संबोधित कर किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस रैली का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता तथा जिम्मेदार नागरिकता की भावना को जागृत करना रहा।

pop ronak

देशभक्ति के नारों से गूंजा मार्ग
तिरंगा रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर और उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा ध्वज थामकर देशभक्तिपूर्ण नारों का उद्घोष करते हुए रैली निकाली और आम नागरिकों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संदेश दिया।

स्वच्छता, पर्यावरण और ‘हर घर तिरंगा’ का दिया संदेश
इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी डॉ. भारती सांखला एवं श्री श्याम सुंदर शर्मा द्वारा स्वयंसेवकों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सद्भाव तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। रैली के माध्यम से युवाओं को देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा समाज के सर्वांगीण विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए अनुप्रेरित किया गया।

राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों के पालन का लिया संकल्प
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करने का दृढ़ संकल्प लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर आयोजन को सफल बनाया।

sjps