निःशुल्क कॅरियर वैन युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल- शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

निःशुल्क कॅरियर वैन युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल- शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • निर्विकल्प फाउण्डेशन एवं बीकाजी के सहयोग से संचालित कॅरियर वैन का शिक्षा मंत्री व विधायक जेठानंद व्यास ने किया अवलोकन

बीकानेर, 14 अगस्त । शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने गुरुवार को राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान निर्विकल्प फाउण्डेशन एवं बीकाजी के संयुक्त तत्त्वावधान में संचालित निःशुल्क कॅरियर वैन कार्यक्रम का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में युवाओं को समय रहते उनके कॅरियर के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप सही दिशा चुनकर अपना भविष्य संवार सकें।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शिक्षा मंत्री ने ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक कॅरियर संबंधी सटीक जानकारी पहुंचाने के इस प्रयास की भूरि-भूरि सराहना की। उन्होंने कहा कि निर्विकल्प फाउण्डेशन और बीकाजी द्वारा संचालित यह अभियान विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार के अवसरों और उच्च शिक्षा के विकल्पों की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराने में बेहद मददगार साबित होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षा विभाग युवाओं के हित में किए जा रहे ऐसे सभी नवाचारों को पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

कॅरियर मार्गदर्शन से प्रतिभाओं को मिलेगी सही दिशा- जेठानंद व्यास
बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी धरोहर हैं। यदि युवा शिक्षित, सक्षम और आत्मविश्वासी होंगे, तो देश का भविष्य स्वतः ही मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि अक्सर उचित मार्गदर्शन के अभाव में ग्रामीण और मध्यमवर्गीय प्रतिभाएं पिछड़ जाती हैं; ऐसे में यह कॅरियर वैन विद्यार्थियों के लिए एक सशक्त मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगी।

कॅरियर वैन परियोजना की रूपरेखा
निर्विकल्प फाउण्डेशन के डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कॅरियर वैन के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास कार्यक्रमों और भावी रोजगार संभावनाओं से अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में इस पहल का दायरा बढ़ाते हुए संभाग के अधिकाधिक विद्यालयों तक इसे पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री एवं अतिथियों ने कॅरियर वैन में उपलब्ध आधुनिक संसाधनों और पाठ्य सामग्री का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। समारोह के अंत में कन्हैया लाल बोथरा ने सभी अतिथियों और शिक्षाविदों का आभार व्यक्त किया।

समारोह में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर शिक्षा विभाग की संयुक्त निदेशक डॉ. सुनीता चावला, स्टाफ ऑफिसर डॉ. अशोक शर्मा, उपनिदेशक डॉ. महेंद्र शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अरुण शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी किशनदान चारण, निर्विकल्प फाउण्डेशन के विनोद बाफना, सोहनलाल बैद, किशन मोदी, राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र पुरोहित, डॉ. शिशिर शर्मा, डॉ. अमित व्यास एवं अनुज मित्तल सहित बड़ी संख्या में शिक्षाविद, प्रबुद्ध नागरिक और छात्राएं उपस्थित रहीं।

sjps